PM Kisan Yojana: लगभग हर तरह के वर्ग के लिए अलग-अलग तरह की योजनाएं देश में चल रही हैं। शहरों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक इन योजनाओं के जरिए ही लाभ पहुंचाया जा रहा है। जैसे- किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभ दिया जा रहा है। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। इस पैसे को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त के रूप में दिया जाता है। अब तक किसानों को 13 किस्त के पैसे मिल चुके हैं और अब बारी 14वीं किस्त की है, लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि कई किसान ऐसे भी हैं जो इस लाभ से वंचित रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं वो कौन से किसान हैं और इनकी किस्त क्यों अटक सकती है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"645c748bd6ce81823f07d579","slug":"pm-kisan-not-eligible-farmers-list-know-who-ss-not-eligible-for-pm-kisan-samman-nidhi-14th-installment-2023-05-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: जान लीजिए वो कौन से किसान हैं, जिनकी अटक सकती है 14वीं किस्त, देखें लिस्ट","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: जान लीजिए वो कौन से किसान हैं, जिनकी अटक सकती है 14वीं किस्त, देखें लिस्ट
Thu, 11 May 2023 10:27 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 11 May 2023 10:27 AM IST
विज्ञापन
14वीं किस्त किन किसानों की अटक सकती है?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14वीं किस्त किन किसानों की अटक सकती है?
- फोटो : istock
ये हैं वो किसान, जिनकी अटक सकती है किस्त:-
नंबर 1
- अगर बात उन किसानों की करें, जिनकी किस्त अटक सकती है तो इसमें पहले वो किसान हैं जिन्होंने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है। किस्त का लाभ पाने के लिए ये करवाना बेहद जरूरी है। अगर आप ये नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त से वंचित रह सकते हैं।
14वीं किस्त किन किसानों की अटक सकती है?
- फोटो : istock
- ऐसे में आपको तुरंत ई-केवाईसी करवा लेनी चाहिए। इसके लिए आप आधिकारिक पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर इस काम को करवा सकते हैं। वहीं, आप चाहें तो अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
14वीं किस्त किन किसानों की अटक सकती है?
- फोटो : istock
नंबर 2
- उन किसानों की भी किस्त अटक सकती है, जिनके बैंक खाते से उनका आधार कार्ड लिंक नहीं है। किस्त पाने के लिए ये काम करवाना अनिवार्य है। इसलिए अपनी बैंक की ब्रांच में जाकर आप इस काम को करवा लें।
विज्ञापन
14वीं किस्त किन किसानों की अटक सकती है?
- फोटो : istock
नंबर 3
- अगर आपने भू-सत्यापन नहीं करवाया है, तो भी आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए आप अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में जाकर इस काम को करवा सकते हैं। इसके अलावा फॉर्म में गलती, आधार कार्ड नंबर का गलत होना, बैंक अकाउंट नंबर गलत होने पर आदि भी आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।