फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: क्या आपको मिली है 17वीं किस्त या नहीं? इन तीन तरीकों से कर पाएंगे चेक

Wed, 19 Jun 2024 10:37 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 19 Jun 2024 10:37 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Nidhi: How to check whether 17th kist has been credited to your account or not
किन किसानों की अटक गई 17वीं किस्त? - फोटो : Istock

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े किसानों के लिए कल यानी 18 जून 2024 का दिन बेहद खास रहा। ऐसा इसलिए क्योंकि करोड़ों किसानों के बैंक खाते में 17वीं किस्त भेजी गई। पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी जाकर डीबीटी के माध्यम से पात्र किसानों के बैंक खाते में किस्त के पैसे हस्तांतरित किए। दरअसल, योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। इन सबके बीच क्या आपके बैंक खाते में किस्त के पैसे आ चुके हैं? अगर हां तो आप कैसे जान पाएंगे कि आपको पैसे मिल चुके हैं? तो चलिए वो तरीके जानते हैं जिनसे आप चेक करके ये जान पाएंगे कि आपको 17वीं किस्त के पैसे मिले हैं या नहीं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Nidhi: How to check whether 17th kist has been credited to your account or not
किन किसानों की अटक गई 17वीं किस्त? - फोटो : Istock

ये हैं वो तीन तरीके:-

पहला तरीका

  • अगर आपको जानना है कि आपके बैंक खाते में किस्त के पैसे आए हैं या नहीं, तो आपको इसके लिए बैंक की तरफ से आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज आता है कि आपके बैंक खाते में किस्त के दो हजार रुपये आ चुके हैं। यही नहीं सरकार की तरफ से भी आपको किस्त पहुंचने का मैसेज भेजा जाता है और इससे आप जान सकते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिला है या नहीं।
PM Kisan Nidhi: How to check whether 17th kist has been credited to your account or not
किन किसानों की अटक गई 17वीं किस्त? - फोटो : Istock

दूसरा तरीका

  • अगर आपको किसी कारण किस्त मिलने का मैसेज प्राप्त नहीं हो पाया है तो आप अपने नजदीकी एटीएम पर जाकर अपना बैलेंस या मिनी स्टेटमेंट निकालकर ये जान सकते हैं कि आपके बैंक खाते में किस्त के दो हजार रुपये आए हैं या नहीं। इसके लिए आपको अपने डेबिट कार्ड की जरूरत पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Nidhi: How to check whether 17th kist has been credited to your account or not
किन किसानों की अटक गई 17वीं किस्त? - फोटो : istock

तीसरा तरीका

  • अगर आपके पास डेबिट कार्ड नहीं है या आपको एटीएम का इस्तेमाल करना नहीं आता है तो ऐसे में आप अपने बैंक की ब्रांच में जाकर अपनी पासबुक में एंट्री करवाकर ये जान सकते हैं कि आपको योजना के अंतर्गत मिलने वाले किस्त के पैसे मिले हैं या नहीं।
विज्ञापन
PM Kisan Nidhi: How to check whether 17th kist has been credited to your account or not
किन किसानों की अटक गई 17वीं किस्त? - फोटो : istock

इतने किसानों को मिला है 17वीं किस्त का लाभ

  • दरअसल, इस बार 17वीं किस्त का लाभ लगभग 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को मिला है। इसके लिए सरकार ने पात्र किसानों के बैंक खाते में 20 हजार करोड़ रुपये की धनराशि हस्तांतरित की। जो किसान पूरी तरह से योजना के लिए पात्र थे, उन्हें किस्त का लाभ मिला है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed