{"_id":"69ae473b6592a13e880e3f94","slug":"pm-kisan-22th-installment-kab-aayegi-pm-kisan-complaint-and-inquiry-number-2026-03-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan 22th Installment: पीएम किसान योजना को लेकर सवाल है तो यहां करें संपर्क, मिलेगा हर समस्या का समाधान","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan 22th Installment: पीएम किसान योजना को लेकर सवाल है तो यहां करें संपर्क, मिलेगा हर समस्या का समाधान
Thu, 12 Mar 2026 02:14 PM IST
Shruti Gaur
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:14 PM IST
सार
PM Kisan Samman Nidhi Enquiry Number : अगर आप पीएम किसान सम्मान निधि से संबंधित कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
पीएम किसान योजना हेल्पलाइन
- फोटो : Adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
PM Kisan Samman Nidhi Kab Tak Ayegi : केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। लेकिन कई कुछ गड़बड़ियों के कारण भुगतान अटक जाता है।
पीएम किसान योजना हेल्पलाइन
- फोटो : Amar Ujala
पहले जान लें कि इन वजहों से अटकती है राशि
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के करोड़ों किसानों को लाभ दिया जा रहा है। इस योजना में केंद्र सरकार सीधे किसानों के बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करती है। हालांकि कई मामलों में तकनीकी या दस्तावेजी कारणों से किस्त अटक जाती है। सबसे सामान्य समस्या ई-केवाईसी पूरी न होना, आधार नंबर बैंक खाते से लिंक न होना या आवेदन में गलत जानकारी होना होती है।

पीएम किसान योजना का स्टेटस कैसे चेक करें?
- फोटो : अमर उजाला
अब जांचे आवेदन की स्थिति
इसके लिए आधिकारिक पोर्टल https://pmkisan.gov.in पर जाकर ‘Know Your Status’ विकल्प में आधार नंबर, मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके जानकारी देखी जा सकती है। यहां से यह पता चल जाता है कि आपके आवेदन का स्टेटस क्या है। अगर रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं पता तो 'Know Your Registration Number' पर क्लिक करके इसका पता लगाएं और फिर बाकी की डिटेल्स भरें।

- फोटो : AdobeStock
इन नंबरों पर कर सकते हैं पूछताछ
अगर इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं होता है, तो किसान सीधे हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते हैं। पीएम किसान योजना की हेल्पलाइन नंबर 1800-180-1551, 155261 और 011-24300606 हैं। इसके अलावा किसान pmkisan-ict@gov.in ईमेल पर भी अपनी समस्या भेज सकते हैं। यहां से शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित विभाग द्वारा जांच की जाती है और पात्र किसान को भुगतान जारी किया जाता है। यह हेल्प लाइन सभी कार्य दिवसों पर सुबह 9.30 बजे से शाम 6 बजे तक उपलब्ध है।

कब तक आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त?
- फोटो : Adobe Stock
इन बातों का ध्यान रखें
सरकार समय-समय पर किसानों से अपील भी करती है कि वे अपनी ई-केवाईसी, बैंक खाते की जानकारी और भूमि रिकॉर्ड को सही रखें, ताकि योजना की किस्त समय पर मिल सके। जिन किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, वे जल्द से जल्द इसे पूरा करा लें, क्योंकि इसके बिना कई बार भुगतान रोक दिया जाता है।