PM Kisan Samman Nidhi Yojana 19th Kist: हमारे देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं जिनसे मौजूदा समय में करोड़ों लोग जुड़कर लाभान्वित हो रहे हैं। इसी क्रम में एक योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। दरअसल, इस योजना का संचालन भारत सरकार करती है और इस योजना का लाभ सिर्फ उन किसानों को दिया जाता है जो इस योजना के लिए पात्र होते हैं। योजना के लाभार्थियों को सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है।
{"_id":"67b023377f301ae25c0935af","slug":"pm-kisan-19th-installment-release-on-24-february-know-who-will-not-receive-pm-kisan-yojana-19-kist-2025-02-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Nidhi Yojana: 24 फरवरी को आएगी 19वीं किस्त, लेकिन इन किसानों के बैंक खाते में नहीं आएंगे पैसे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Nidhi Yojana: 24 फरवरी को आएगी 19वीं किस्त, लेकिन इन किसानों के बैंक खाते में नहीं आएंगे पैसे
Sat, 15 Feb 2025 11:16 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 15 Feb 2025 11:16 AM IST
सार
PM Kisan 19th Installment Date: पीएम किसान सम्मान निधि योजना को भारत सरकार चलाती है जिसका लाभ किसानों को दिया जाता है, लेकिन 19वीं किस्त से कुछ किसान वंचित रह सकते हैं जिनके बारे में आप यहां जान सकते हैं।
विज्ञापन
किन किसानों को नहीं मिलेगी 19वीं किस्त?
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किन किसानों को नहीं मिलेगी 19वीं किस्त?
- फोटो : Adobe Stock
इन किसानों की अटक सकती है किस्त
पहले किसान
- पीएम किसान योजना के अंतर्गत सबसे पहले वे किसान किस्त के लाभ से वंचित रहेंगे, जो इस योजना से गलत तरीके से जुड़े हैं। दरअसल, जो किसान अपात्र होने के बाद भी गलत तरीके से योजना से जुड़े हैं उनकी पहचान कर उनके आवेदन रद्द किए जा रहे हैं और उन्हें किस्त के लाभ से भी वंचित रखा जा रहा है। इसलिए अगर आपने ऐसा किया है तो आपकी किस्त अटकना तय है।
किन किसानों को नहीं मिलेगी 19वीं किस्त?
- फोटो : Adobe Stock
दूसरे किसान
- अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आप यहां जान लीजिए कि उन किसानों की किस्त अटक सकती है जिन्होंने ई-केवाईसी का काम नहीं करवाया है। नियमों के तहत योजना से जुड़े प्रत्येक किसान को ये काम करवाना अनिवार्य है। इसलिए जिन किसानों ने ये काम नहीं करवाया है उनकी किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
किन किसानों को नहीं मिलेगी 19वीं किस्त?
- फोटो : Adobe Stock
तीसरे किसान
- अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं, लेकिन आपने अगर भू-सत्यापन का काम नहीं करवाया है तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसमें किसानों की खेती योग्य भूमि का वेरिफिकेशन किया जाता है। अगर आपके दस्तावेज और बाकी चीजें सही पाई जाती हैं तो आपको किस्त का लाभ दिया जाता है, लेकिन जिन किसानों ने ये काम नहीं करवाया है उनकी किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन
किन किसानों को नहीं मिलेगी 19वीं किस्त?
- फोटो : Adobe Stock
चौथे किसान
- अगर आपने अपने आवेदन फॉर्म में कोई गलती की है, आपके द्वारा दी गई बैंक खाते की जानकारी गलत है, आपके बैंक खाते में डीबीटी का ऑप्शन ऑन नहीं है, आपके दस्तावेज गलत हैं आदि। ऐसी स्थिति में भी आपकी किस्त अटक सकती है। इसके अलावा अपने बैंक खाते से अपना आधार कार्ड जरूर लिंक करवा लें, क्योंकि जो ये काम नहीं करवाएगा वो किस्त के लाभ से वंचित रह सकता है।