फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: क्या आपके खाते में भी नहीं आई है 13वीं किस्त? तो जानें अभी भी लाभ पाने के लिए क्या करें

Fri, 03 Mar 2023 10:19 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 03 Mar 2023 10:19 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan 13th Installment Not Received Khow How to Get Money From PM Kisan Scheme
अटकी हुई 13वीं किस्त पाने के क्या तरीके हैं? - फोटो : Istock

PM Kisan Yojana: राज्य सरकारें और केंद्र सरकार दोनों ही कई तरह की योजनाओं का संचालन करते हैं, ताकि हर जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंच सके। पेंशन, बीमा, राशन, आवास जैसी योजनाओं के अलावा कई तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं। इसी कड़ी में एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसे केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाया जाता है। इस योजना के अंतर्गत हर चार महीने में किसानों के बैंक खाते में 2-2 हजार रुपये तीन किस्तों में भेजे जाते हैं यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये का लाभ किसानों को मिलता है। हाल ही में योजना की 13वीं किस्त जारी की गई और किसानों के बैंक खाते में 2 हजार रुपये पहुंचे। पर अगर आपको अब तक ये लाभ नहीं मिला है, तो ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि अब आपके पास क्या विकल्प मौजूद हैं जिनसे आपको लाभ मिल सके। तो चलिए इस बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan 13th Installment Not Received Khow How to Get Money From PM Kisan Scheme
अटकी हुई 13वीं किस्त पाने के क्या तरीके हैं? - फोटो : istock

किस्त अटकने के कारण?

  • सबसे पहले ये जान लें कि आपकी 13वीं किस्त क्यों अटकी होगी। नियमों के मुताबिक, अगर आपने ई-केवाईसी और भू-सत्यापन नहीं करवाया है या आधार नंबर और बैंक खाता संख्या गलत दर्ज की होगी। इसके अलावा हो सकता है कि आपने आधार को बैंक खाते से लिंक नहीं करवाया होगा, तो जाहिर है आपकी किस्त अटक गई होगी।
PM Kisan 13th Installment Not Received Khow How to Get Money From PM Kisan Scheme
अटकी हुई 13वीं किस्त पाने के क्या तरीके हैं? - फोटो : Istock
  • ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिले, तो आपको सबसे पहले इन अधूरे कामों को पूरा करना है। इसके बाद राज्य सरकार आपका नाम पात्र किसानों की सूची में डाल सकती है और इसके बाद अगली किस्त के साथ आपको इस किस्त का पैसा भी मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan 13th Installment Not Received Khow How to Get Money From PM Kisan Scheme
अटकी हुई 13वीं किस्त पाने के क्या तरीके हैं? - फोटो : istock

आधार नंबर और खाता संख्या ऐसे कर सकते हैं सही:-

स्टेप 1

  • इसके लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है
  • अब यहां फॉर्मर कॉर्नर पर क्लिक करना है
  • फिर आप बेनिफिशियरी स्टेटस पर क्लिक करें
विज्ञापन
PM Kisan 13th Installment Not Received Khow How to Get Money From PM Kisan Scheme
अटकी हुई 13वीं किस्त पाने के क्या तरीके हैं? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • इसके बाद आपको यहां आधार नंबर, अकाउंट नंबर और मोबाइल नंबर का विकल्प मिलेगा
  • ऐसे में आपको 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना है और गेट डाटा पर क्लिक करना है
  • फिर आपके सामने आपकी सारी जानकारी आ जाएगी
  • ऐसे में आप यहां अपना आधार नंबर और बैंक खाता संख्या को सही कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed