फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Bharat Yojana: 5 लाख रुपये का मिल रहा है मुफ्त इलाज, आवेदन करते समय इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

Wed, 27 Jul 2022 01:59 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 27 Jul 2022 01:59 PM IST
विज्ञापन
PM Ayushman Bharat Yojana Benefits, Registration Process, Document Required know all details here
Ayushman Bharat Yojana Benefits - फोटो : Istock

Ayushman Bharat Yojana: आज हम आपको भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना है। स्कीम के अंतर्गत लोगों को 5 लाख रुपये का बीमा कवर दिया जा रहा है। इस योजना की शुरुआत साल 2018 में की गई थी। इस स्कीम के अंतर्गत सरकार देश भर में 40 करोड़ो लोगों को कवर करना चाहती है। आयुष्मान भारत योजना में आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन करने का विकल्प मिलता है।

ये भारत सरकार की एक हेल्थ स्कीम है। योजना के तहत सरकार पात्र व्यक्तियों को आयुष्मान गोल्डन कार्ड दे रही है। इस स्कीम को खासतौर पर गरीब लोगों के लिए शुरू किया गया है, जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। स्कीम का लाभ पाकर आर्थिक रूप से पिछड़े लोग भी अपना इलाज आसानी से करवा सकते हैं। 

PM Ayushman Bharat Yojana Benefits, Registration Process, Document Required know all details here
Ayushman Bharat Yojana Benefits - फोटो : i stock

अगर आप भी आयुष्मान भारत योजना का लाभ उठाना चाहते हैं। इसके लिए आपकी उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए। इस स्कीम में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको नेशनल हेल्थ मिशन की वेबसाइट पर विजिट करना होगा। 

PM Ayushman Bharat Yojana Benefits, Registration Process, Document Required know all details here
Ayushman Bharat Yojana Benefits - फोटो : Istock

यहां विजिट करके आप आसानी से आयुष्मान भारत योजना में आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, आवेदन करने से पहले आपको अपनी पात्रता की जांच करनी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Ayushman Bharat Yojana Benefits, Registration Process, Document Required know all details here
Ayushman Bharat Yojana Benefits - फोटो : Istock

इसके अलावा आप आयुष्मान भारत योजना में ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने जरूरी दस्तावेजों को लेकर नजदीकी जन सेवा केंद्र पर विजिट करना होगा। 

विज्ञापन
PM Ayushman Bharat Yojana Benefits, Registration Process, Document Required know all details here
Ayushman Bharat Yojana Benefits - फोटो : अमर उजाला

आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करने से पहले आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। अगर आपके पास ये दस्तावेज नहीं है। ऐसे में आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है। इस स्कीम में आवेदन करने के लिए आपके पास परिवार के सभी लोगों का आधार कार्ड, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर, निवास प्रमाण पत्र का होना जरूरी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed