फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM APY: इस योजना में 210 रुपये निवेश करने पर हर महीने मिलेगी 5 हजार की पेंशन, जानें क्या है स्कीम

Wed, 23 Feb 2022 01:03 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 23 Feb 2022 01:03 PM IST
विज्ञापन
PM Atal Pension Yojana you will get monthly 5 thousand pension after investing rupees 210
प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना - फोटो : istock

अपने भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में हम सभी लोग चिंतित रहते हैं। ऐसे में हम में से अधिकतर लोग काफी पहले से बचत करने लगते हैं। हालांकि, आज की महंगाई आपके बचत किए गए पैसों की वैल्यू को धीरे धीरे कम करती जा रही है। ऐसे में आपको उन पैसों को किसी अच्छी जगह पर निवेश करना चाहिए। एक अच्छा निवेश आपके भविष्य को सुरक्षित करने का काम करता है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसी सरकारी योजना के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें निवेश करने के बाद आपको जीवन भर पेंशन मिलेगी। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना है। इस योजना का लाभ देश का कोई भी नागरिक उठा सकता है। इस स्कीम का उद्देश्य व्यक्ति के भविष्य को सुरक्षित करना है। प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना में निवेश करने पर 60 वर्ष के बाद व्यक्ति को पेंशन की सुविधा मिलती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -

PM Atal Pension Yojana you will get monthly 5 thousand pension after investing rupees 210
प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना - फोटो : istock

इस स्कीम में निवेश करने के लिए आपकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अगर आप 18 वर्ष की आयु में इस स्कीम से जुड़ते हैं, तो इस स्थिति में आपको हर महीने 210 रुपये का निवेश करना होगा।

PM Atal Pension Yojana you will get monthly 5 thousand pension after investing rupees 210
प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना - फोटो : istock

60 वर्ष के बाद आपको हर महीने 5 हजार रुपये की मासिक पेंशन मिलेगी। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स के सेक्शन 80C के तहत छूट भी मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Atal Pension Yojana you will get monthly 5 thousand pension after investing rupees 210
प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना - फोटो : istock

प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना में आवेदन करना काफी आसान है। आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके आवेदन कर सकते हैं। इस स्कीम में निवेश करने के दौरान अगर 60 वर्ष से पहले व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है, तो उसकी पत्नी इस योजना में निवेश जारी रख सकती है। 

विज्ञापन
PM Atal Pension Yojana you will get monthly 5 thousand pension after investing rupees 210
प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना - फोटो : istock

भारत में बड़े पैमाने पर लोग प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना में निवेश कर रहे हैं। बीते कुछ सालों में इस स्कीम में निवेशकों की संख्या में एक बड़ा इजाफा देखने को मिला है। अगर आप भी अपने भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित करना चाहते हैं, तो आपको इस स्कीम में निवेश जरूर करना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed