PF Withdraw Process In Hindi: अपनी आजीविका चलाने के लिए लगभग हर कोई काम करता है। कोई अपना बिजनेस करता है तो कोई नौकरी करता है। अगर देखा जाए तो एक बड़ा तबका नौकरीपेशा वाला है। लोग पूरे महीने काम करते हैं और फिर उन्हें उनके काम की सैलरी मिलती है जिससे वे अपनी आज की जरूरतें पूरी करते हैं और भविष्य के लिए बचत भी करते हैं। वहीं, जो लोग नौकरी करते हैं उनका नियमों के तहत पीएफ भी कटता है।
{"_id":"690f06b1980eb3d98a029b79","slug":"pf-withdraw-process-urgent-money-check-how-to-withdraw-from-pf-account-instantly-without-loan-2025-11-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PF Withdraw: जरूरत के समय नहीं लेना पड़ेगा किसी से उधार, ऐसे निकाल सकते हैं अपने पीएफ खाते से पैसे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PF Withdraw: जरूरत के समय नहीं लेना पड़ेगा किसी से उधार, ऐसे निकाल सकते हैं अपने पीएफ खाते से पैसे
Sat, 08 Nov 2025 02:33 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 08 Nov 2025 02:33 PM IST
सार
PF Withdraw Kaise Karein: अगर आपका भी पीएफ कटता है तो आप जरूरत पड़ने पर इसे निकाल सकते हैं। कैसे पीएफ निकाल सकते हैं इसका तरीका आप यहां जान सकते हैं।
विज्ञापन
पीएफ के पैसे कैसे निकालें?
- फोटो : AdobeStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएफ के पैसे कैसे निकालें?
- फोटो : Adobe Stock
ऐसे निकाल सकते हैं पीएफ के पैसे:-
स्टेप 1
- अगर आपको पैसों की जरूरत है तो आप अपने पीएफ खाते से पैसे निकाल सकते हैं
- इसके लिए आपको सबसे पहले ईपीआफओ की आधिकारिक वेबसाइट https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाना है
- आप कंप्यूटर या मोबाइल में इस वेबसाइट को खोल सकते हैं
पीएफ के पैसे कैसे निकालें?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
- इसके बाद आपको अपना यूएएन नंबर यहां दर्ज करना है
- फिर आपको पासवर्ड दर्ज करना है और साथ में स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड भी भरें
- इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा
- इस आए हुए ओटीपी को आपको यहां भरना है और फिर आपका पीएफ खाता लॉगिन हो जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएफ के पैसे कैसे निकालें?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 3
- इसके बाद आपको यहां पर यूएएन वाले सेक्शन में जाना है, जहां पर आपको ऑनलाइन सर्विसेज वाले विकल्प पर क्लिक करना है
- फिर नीचे की तरफ क्लेम वाले विकल्प पर क्लिक करें
- अब अपना बैंक अकाउंट नंबर भरें और उसे वेरिफाई करवाएं
- इसके बाद आपको एडवांस क्लेस चुनना है और इसे भरना है
विज्ञापन
पीएफ के पैसे कैसे निकालें?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 4
- पीएफ निकालने का कारण चुनें और कितने पैसे निकालने हैं वो भी भरें
- फिर आपको अपना एड्रेस यहां पर भरना होता है
- इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा
- इस आए हुए ओटीपी को भरें और सबमिट पर क्लिक कर दें
- अब सबकुछ ठीक रहने पर कुछ दिनों के भीतर आपके बैंक खाते में पीएफ के पैसे आ जाते हैं