फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PF Withdraw: जरूरत के समय नहीं लेना पड़ेगा किसी से उधार, ऐसे निकाल सकते हैं अपने पीएफ खाते से पैसे

Sat, 08 Nov 2025 02:33 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 08 Nov 2025 02:33 PM IST
सार

PF Withdraw Kaise Karein: अगर आपका भी पीएफ कटता है तो आप जरूरत पड़ने पर इसे निकाल सकते हैं। कैसे पीएफ निकाल सकते हैं इसका तरीका आप यहां जान सकते हैं।

विज्ञापन
PF Withdraw Process Urgent Money Check how to Withdraw from PF account instantly without loan
पीएफ के पैसे कैसे निकालें? - फोटो : AdobeStock

PF Withdraw Process In Hindi: अपनी आजीविका चलाने के लिए लगभग हर कोई काम करता है। कोई अपना बिजनेस करता है तो कोई नौकरी करता है। अगर देखा जाए तो एक बड़ा तबका नौकरीपेशा वाला है। लोग पूरे महीने काम करते हैं और फिर उन्हें उनके काम की सैलरी मिलती है जिससे वे अपनी आज की जरूरतें पूरी करते हैं और भविष्य के लिए बचत भी करते हैं। वहीं, जो लोग नौकरी करते हैं उनका नियमों के तहत पीएफ भी कटता है।

दरअसल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ द्वारा नौकरी करने वाले लोगों का पीएफ खाता खोला जाता है। इसमें कर्मचारी की सैलरी में से हर महीने एक निश्चित अमाउंट काटकर जमा किया जाता है और इतना ही पैसा कंपनी भी कर्मचारी के पीएफ खाते में जमा करती है। अब अगर आपको कभी पैसों की जरूरत पड़ जाए तो आप अपने पीएफ खाते से ये पैसे निकाल सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे नौकरी के बीच में आप पीएफ खाते से कैसे पैसे निकाल सकते हैं। इसका तरीका आप यहां जान सकते हैं...

PF Withdraw Process Urgent Money Check how to Withdraw from PF account instantly without loan
पीएफ के पैसे कैसे निकालें? - फोटो : Adobe Stock

ऐसे निकाल सकते हैं पीएफ के पैसे:-

स्टेप 1

  • अगर आपको पैसों की जरूरत है तो आप अपने पीएफ खाते से पैसे निकाल सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले ईपीआफओ की आधिकारिक वेबसाइट https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाना है
  • आप कंप्यूटर या मोबाइल में इस वेबसाइट को खोल सकते हैं
PF Withdraw Process Urgent Money Check how to Withdraw from PF account instantly without loan
पीएफ के पैसे कैसे निकालें? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • इसके बाद आपको अपना यूएएन नंबर यहां दर्ज करना है
  • फिर आपको पासवर्ड दर्ज करना है और साथ में स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड भी भरें
  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा
  • इस आए हुए ओटीपी को आपको यहां भरना है और फिर आपका पीएफ खाता लॉगिन हो जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
PF Withdraw Process Urgent Money Check how to Withdraw from PF account instantly without loan
पीएफ के पैसे कैसे निकालें? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 3

  • इसके बाद आपको यहां पर यूएएन वाले सेक्शन में जाना है, जहां पर आपको ऑनलाइन सर्विसेज वाले विकल्प पर क्लिक करना है
  • फिर नीचे की तरफ क्लेम वाले विकल्प पर क्लिक करें
  • अब अपना बैंक अकाउंट नंबर भरें और उसे वेरिफाई करवाएं
  • इसके बाद आपको एडवांस क्लेस चुनना है और इसे भरना है
विज्ञापन
PF Withdraw Process Urgent Money Check how to Withdraw from PF account instantly without loan
पीएफ के पैसे कैसे निकालें? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 4

  • पीएफ निकालने का कारण चुनें और कितने पैसे निकालने हैं वो भी भरें
  • फिर आपको अपना एड्रेस यहां पर भरना होता है
  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा
  • इस आए हुए ओटीपी को भरें और सबमिट पर क्लिक कर दें
  • अब सबकुछ ठीक रहने पर कुछ दिनों के भीतर आपके बैंक खाते में पीएफ के पैसे आ जाते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed