PF Advance Money Withdraw Process: लोग अपनी जरूरतें पूरी कर पाएं, उन्हें पैसों की दिक्कत न हो आदि। इसलिए लोग काम धंधा करते हैं। अगर देखा जाए तो एक बड़ा तबका नौकरीपेशा वालों का है, जो सुबह से शाम तक नौकरी करते हैं और पूरा महीना काम करने के बाद उन्हें सैलरी मिलती है। वहीं, नौकरी करने वाले ज्यादातर लोगों का पीएफ भी कटता है। दरअसल, ये एक तरह का अकाउंट होता है जिसमें कर्मचारी की सैलरी में से हर महीने एक निश्चित अमाउंट काटकर जमा किया जाता है। साथ ही इस पैसे पर सालाना ब्याज भी मिलता है। इस पैसे को आप नौकरी छोड़ने के बाद निकाल सकते हैं, आगे चलकर पेंशन के रूप में प्राप्त कर सकते हैं और अब तो नौकरी के बीच में भी कुछ पैसा निकाल सकते हैं। ऐसे में अगर आपको नौकरी के बीच में पैसा निकालना है, तो आप इसका तरीका जान सकते हैं जिसमें तीन दिन के अंदर आपके बैंक खाते में पैसा आ सकता है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"64bfacd75cbd714e270a9318","slug":"pf-account-tips-how-to-withdraw-advance-money-from-pf-account-2023-07-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: सिर्फ 3 दिन में बैंक खाते में आ जाएंगे पैसे, जब इस तरीके से निकालेंगे पीएफ एडवांस","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: सिर्फ 3 दिन में बैंक खाते में आ जाएंगे पैसे, जब इस तरीके से निकालेंगे पीएफ एडवांस
Wed, 26 Jul 2023 10:06 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 26 Jul 2023 10:06 AM IST
विज्ञापन
पीएफ खाते से एडवांस पैसे कैसे निकाल सकते हैं?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएफ खाते से एडवांस पैसे कैसे निकाल सकते हैं?
- फोटो : istock
- आप एडवांस पीएफ निकालने के तरीके के बारे में जानें, लेकिन उससे पहले ये जान लें कि आप ये पैसा 'कोविड एडवांस' ऑप्शन के तहत निकाल सकते हैं। इसमें आप कुल जमा राशि का 75 प्रतिशत पैसा निकाल सकते हैं और ये आपके खाते में तीन दिनों के अंदर आ जाता है।
पीएफ खाते से एडवांस पैसे कैसे निकाल सकते हैं?
- फोटो : istock
ऐसे निकाल सकते हैं पीएफ खाते से एडवांस पैसे:-
स्टेप 1
- आप भी अगर अपने पीएफ खाते से एडवांस में पैसे निकालना चाहते हैं, तो आप ऐसा कर सकते हैं
- इसके लिए आपको सबसे पहले ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाना होगा
- फिर आपको यूएएन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड की मदद से लॉगिन कर लेना है
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएफ खाते से एडवांस पैसे कैसे निकाल सकते हैं?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- इसके बाद आपको यूएएन वाले विकल्प में जाकर 'ऑनलाइन सर्विसेज' वाले विकल्प पर क्लिक करना है
- फिर आपको नीचे की तरफ क्लेम वाला ऑप्शन मिलेगा, इस पर क्लिक करें
- अब अपनी बैंक खाता संख्या दर्ज कर वेरिफाई करवाएं
विज्ञापन
पीएफ खाते से एडवांस पैसे कैसे निकाल सकते हैं?
- फोटो : Istock
स्टेप 3
- इसके बाद आपको पीएफ एडवांस फॉर्म पर क्लिक करना है
- अब पैसे निकालने की वजह में 'कोविड एडवांस' वाला विकल्प चुनें और जितना पैसा निकालना है वो दर्ज करें
- फिर कैंसिल चेक या पासबुक की कॉपी पीडीएफ फॉर्मेट में अपलोड करें
- आखिर में मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज करें और सबमिट कर दें।