फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खबर काम की: नहीं मिलता तत्काल कंफर्म टिकट तो अपनाएं ये तरीका, घर बैठे बन सकता है काम

Tue, 25 Jul 2023 05:12 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 25 Jul 2023 05:12 PM IST
विज्ञापन
How to book tatkal confirm train ticket online follow these steps
कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट कैसे बुक करवा सकते हैं? - फोटो : istock

Tatkal Train Ticket Booking Tips: अगर देखा जाए तो एक बड़ी संख्या में लोग ट्रेन से सफर करना पसंद करते हैं। ट्रेन में आरामदायक सीटें होती हैं, पंखें-एसी की सुविधा होती है, खानपान की व्यवस्था के अलावा शौचालय भी होता है आदि। बस आपको अगर ट्रेन से यात्रा करनी है, तो आपको इसके लिए टिकट खरीदना पड़ता है और अब तो लोग ऑफलाइन से ज्यादा ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करवा लेते हैं। पर कई मौके ऐसे भी आते हैं, जब लोगों को अचानक से कहीं की यात्रा करने के लिए ट्रेन टिकट चाहिए होता है। रेलवे इसके लिए आपको यात्रा से एक दिन पहले तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने की सुविधा देता है, लेकिन ज्यादातर लोगों के बुक करने तक तत्काल ट्रेन टिकट खत्म हो जाती है। ऐसे में अगर आपके साथ भी ऐसी समस्या आती है, तो टिकट बुक करते समय कुछ बातों का ध्यान रखकर आपको भी कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

How to book tatkal confirm train ticket online follow these steps
कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट कैसे बुक करवा सकते हैं? - फोटो : istock

तत्काल ट्रेन टिकट की समय सारणी:-

  • यात्रा के एक दिन पहले ही आप तत्काल ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं
  • एसी क्लास के लिए आप सुबह 10 बजे और नॉन एसी क्लास के लिए 11 बजे तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं।
How to book tatkal confirm train ticket online follow these steps
कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट कैसे बुक करवा सकते हैं? - फोटो : istock

ई-वॉलेट से करें पेमेंट

  • अमूमन देखा जाता है कि लोगों को पेमेंट करने में (बैंक की जानकारी और ओटीपी भरने में समय लगता है) समय लगता है और तब तक तत्काल ट्रेन टिकट खत्म हो जाती है। इसलिए आप चाहें तो तत्काल ट्रेन टिकट बुक करते समय ई-वॉलेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे तुरंत पेमेंट हो जाती है और आपको कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट मिलने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to book tatkal confirm train ticket online follow these steps
कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट कैसे बुक करवा सकते हैं? - फोटो : istock

इस फीचर को न भूलें

  • एक बात अच्छे से जान लें कि तत्काल टिकट कम होती हैं और इन्हें बुक करने वाले ज्यादा लोग होते हैं। ऐसे में जो जितनी तेजी से टिकट बुक करता है, उसे कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट मिलने की संभावना उतनी ही बड़ जाती है। ऐसे में अगर आप चाहें, तो मास्टरलिस्ट फीचर का इस्तेमाल करके टिकट बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन
How to book tatkal confirm train ticket online follow these steps
कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट कैसे बुक करवा सकते हैं? - फोटो : istock
  • दरअसल, इस मास्टरलिस्ट फीचर के अंतर्गत आप तत्काल टिकट बुक करने से पहले ही यात्रा करने वाले सभी यात्रियों की जानकारी इसमें भर सकते हैं। इसके बाद जब आप टिकट बुक करेंगे, तो आपको यात्रियों की जानकारी एक-एक करके नहीं भरनी पड़ेगी क्योंकि ये मास्टरलिस्ट से पहले ही भर जाएगी। ऐसा करके आपका काफी समय बचेगा और आपको कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट मिल सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed