Pan Card: आपको अगर राशन कार्ड बनवाना है या फिर पासपोर्ट आदि। आपको इन्हें बनवाने के लिए कुछ न कुछ दस्तावेजों की जरूरत तो पड़ती ही है। मतलब एक सरकारी काम को करवाने से लेकर गैर-सरकारी काम को करवाने तक आपको कई दस्तावेज चाहिए होते हैं। ऐसे में इसमें कोई दो राय नहीं कि लगभग हर एक दस्तावेज जरूरी है। जैसे- आपका पैन कार्ड क्योंकि लगभग हर एक काम के लिए ये जरूरी होता है। आयकर विभाग द्वारा इसे जारी किया जाता है। ऐसे में अगर आपके पास भी पैन कार्ड है तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि पैन कार्ड के कई फायदे हैं क्योंकि इसकी जरूरत कई जगहों पर पड़ती है। तो चलिए पैन कार्ड के फायदों के बारे में जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"63b3e3e1edd55f21fa643386","slug":"pan-card-advantages-and-benefits-all-you-need-to-know-about-permanent-account-number","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pan Card Benefits: नहीं जानते होंगे पैन कार्ड के ये फायदे, दूसरा वाला तो है बड़े काम का","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Pan Card Benefits: नहीं जानते होंगे पैन कार्ड के ये फायदे, दूसरा वाला तो है बड़े काम का
Tue, 03 Jan 2023 02:07 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 03 Jan 2023 02:07 PM IST
विज्ञापन
पैन कार्ड के क्या फायदे हैं?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैन कार्ड के क्या फायदे हैं?
- फोटो : istock
यहां जान सकते हैं पैन कार्ड के फायदे:-
नंबर 1
- आप पैन कार्ड की मदद से अपना सिबिल स्कोर देख सकते हैं, जिससे आपको पता लगता है कि आपको लोन मिल पाएगा या नहीं। ऐसे में अगर आपके पास पैन कार्ड है, तो आप आसानी से अपना सिबिल स्कोर चेक करके ये पता लगा सकते हैं।
पैन कार्ड के क्या फायदे हैं?
- फोटो : istock
नंबर 2
- पिछले दिनों कई ऐसे मामले सामने आए जिनमें लोगों के नाम पर फर्जी तरीके से लोन लिया गया। ऐसे में अगर आपके पास पैन कार्ड है तो आप समय-समय पर चेक करके ये पता लगा सकते हैं कि कहीं आपके नाम पर कोई लोन तो नहीं चल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पैन कार्ड के क्या फायदे हैं?
- फोटो : istock
नंबर 3
- आज के समय में लगभग हर किसी का बैंक खाता होता है और जिनका नहीं होता है उन्हें बैंक खाता खुलवाने के लिए पैन कार्ड की जरूरत पड़ती है। ऐसे में अगर आपके पास ये है तो आपको बैंक खाता खुलवाने में कोई दिक्कत नहीं आती है।
विज्ञापन
पैन कार्ड के क्या फायदे हैं?
- फोटो : istock
नंबर 4
- आपके लिए ये भी जानना जरूरी है कि अगर आप 50 हजार या इससे ज्यादा का लेन देन करते हैं, तो आपको पैन कार्ड की जरूरत पड़ती है। अगर ये नहीं होता है तो आप दिक्कत में भी पड़ सकते हैं।