PAN-Aadhaar Link: पैन कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। आज के समय वित्त से जुड़े कई जरूरी कार्यों को करने में इसकी खास जरूरत हम लोगों को होती है। आज के सयम स्टॉक मार्केट में निवेश करने के लिए डीमैट अकाउंट खुलवाने, बैंक खाता खुलवाने, म्यूचुअल फंड निवेश, नौकरी से लेकर कई दूसरे कार्यों को करने के लिए पैन कार्ड इस्तेमाल में आ रहे हैं।
इन दिनों विभिन्न जरूरी दस्तावेजों के साथ आधार कार्ड को लिंक किया जा रहा है। ऐसे में अगर आपने अब तक अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड के साथ लिंक नहीं किया है। इस स्थिति में आपको यह काम जल्द कर लेना चाहिए। अगर आप समय रहते इस काम को नहीं करते हैं। इस स्थिति में आपके पैन कार्ड को निष्क्रिय कर दिया जाएगा। ऐसे में आपको कई जरूरी कार्यों को करने में रुकावटें आ सकती हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
2 of 5
PAN-Aadhaar Link
- फोटो : सोशल मीडिया
इनकम टैक्स विभाग के मुताबिक धारा 1961 के अंतर्गत सभी पैन कार्ड होल्डर को अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना अनिवार्य है। अगर आप 31 मार्च, 2023 से पहले इस काम को नहीं करते हैं।
3 of 5
PAN-Aadhaar Link
- फोटो : अमर उजाला
इस स्थिति में आपके पैन कार्ड को निष्क्रिय कर दिया जाएगा। ऐसे में आप 1 अप्रैल से अपने पैन कार्ड का उपयोग नहीं कर पाएंगे। 31 मार्च को आने में अब महज कुछ ही महीने बचे हैं।
BSNL: 197 रुपये के रिचार्ज पर मिल रही है 84 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना मिलेगा 2GB डाटा
4 of 5
PAN-Aadhaar Link
- फोटो : सोशल मीडिया
इस कारण आपको अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से जल्द से जल्द लिंक कर लेना चाहिए। मौजूदा वक्त में पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराने पर 1 हजार रुपये के लेट फाइन का भुगतान करना पड़ रहा है।
5 of 5
PAN-Aadhaar Link
- फोटो : amar ujala
आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आप इनकम टैक्स की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कर सकते हैं।
Govt Scheme: सरकार दे रही है बेटियों को हर साल पांच हजार रुपये, जानिए क्या है योजना