फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Online Shopping Tips: ऑनलाइन शॉपिंग करते समय कर सकेंगे हजारों रुपये की बचत, फॉलो करें ये टिप्स

Fri, 15 Apr 2022 04:13 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 15 Apr 2022 04:13 PM IST
विज्ञापन
Online Shopping Tips by Following These Tips You can save thousands of rupees while shopping online
Online Shopping Tips - फोटो : Istock

Online Shopping Tips: ये दौर बाजारवाद का है। आज कई बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए आकर्षक सेल और ऑफर्स लेकर आती रहती हैं। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते बीते कुछ सालों में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर होने वाली सेल्स में एक रिकॉर्ड इजाफा देखने को मिला है। वहीं जिस तेजी से महंगाई बढ़ रही है। ऐसे में कई लोग बचत करने के तमाम विकल्पों की खोज कर रहे हैं। इसी वजह से बचत करने के लिए हम में से ज्यादातर लोग ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद करते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान हमें कई प्रोडक्ट्स पर अच्छी खासी छूट मिलती है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स के बारे में वाले हैं, जिनकी मदद से आप ऑनलाइन शॉपिंग करते समय अपने पैसों की अच्छी खासी बचत कर सकते हैं। देश में कई लोग ऑनलाइन शॉपिंग करते समय इन टिप्स को फॉलो करके अपने पैसों को बचत कर रहे हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में - 

Online Shopping Tips by Following These Tips You can save thousands of rupees while shopping online
Online Shopping Tips - फोटो : Istock

सेल्स का करें इंतजार

अगर आप किसी महंगी चीज को ऑनलाइन खरीदने की योजना बना रहे हैं। इस स्थिति में आपको ई कॉमर्स वेबसाइटों पर होने वाली सेल्स का इंतजार करना चाहिए। सेल्स में कई प्रोडक्ट्स पर अच्छी छूट मिलती है। ऐसे में आप सेल्स के दौरान शॉपिंग करके अच्छी खासी बचत कर सकते हैं।

Online Shopping Tips by Following These Tips You can save thousands of rupees while shopping online
Online Shopping Tips - फोटो : Istock

क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल पर मिलती है आकर्षक छूट

ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान डेबिट कार्ड की बजाए क्रेडिट कार्ड पर ज्यादा आकर्षक छूट मिलती है। अक्सर क्रेडिट कार्ड से चीजों को खरीदने पर हमारी हजारों रुपये की बचत हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Online Shopping Tips by Following These Tips You can save thousands of rupees while shopping online
Online Shopping Tips - फोटो : Istock

प्रोडक्ट्स को करें कंपेयर

अगर आप किसी प्रोडक्ट को ऑनलाइन खरीदने जा रहे हैं, तो इस स्थिति में आपको उस प्रोडक्ट को दूसरे प्रोडक्ट के साथ कंपेयर जरूर करना चाहिए। आप प्रोडक्ट को उसके प्राइस और स्पेसिफिकेशन के आधार पर कंपेयर कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Online Shopping Tips by Following These Tips You can save thousands of rupees while shopping online
Online Shopping Tips - फोटो : Istock

अगर आपका दूसरा प्रोडक्ट स्पेसिफिकेशन और प्राइस के आधार पर पहले के मुकाबले ज्यादा अच्छा लग रहा है। इस स्थिति में उसको खरीदकर आप अपनी अच्छी खासी बचत कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed