ONDC Food: चाहें आप घर पर रहते हों, घर के बाहर अकेले रहते हों या फिर अपने दोस्तों के साथ रहते हो आदि। पर कभी न कभी तो ऐसे मौके आते ही होंगे जब आप ऑनलाइन खाना मंगवाते होंगे? यही नहीं, कई लोग तो लगभग रोजाना ही बाहर का खाना खाते हैं। ऐसे में लोग घर बैठे कई तरह की एप जैसे- सिवग्गी और जोमैटो जैसी एप से खाना ऑर्डर करते हैं, लेकिन इन दिनों आपने ओएनडीसी का नाम भी जरूर सुना होगा क्योंकि इसके जरिए भी आप खाना ऑर्डर कर सकते हैं और वो भी इन प्राइवेट फूड एप से सस्ते में। तो फिर देर किस बात की अगर आप भी खाना ऑर्डर कर रहे हैं, तो आपके लिए ओएनडीसी के बारे में जानना जरूरी हो जाता है कि आप कैसे यहां से सस्ता खाना ऑर्डर कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"646afb254594e020a20aa497","slug":"ondc-food-how-to-save-money-by-ordering-food-from-ondc-2023-05-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ONDC: क्या खाना ऑर्डर करने के लिए आपने किया ओएनडीसी का इस्तेमाल? जानें कैसे घर बैठे मंगवा सकते हैं सस्ता फूड","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ONDC: क्या खाना ऑर्डर करने के लिए आपने किया ओएनडीसी का इस्तेमाल? जानें कैसे घर बैठे मंगवा सकते हैं सस्ता फूड
Mon, 22 May 2023 10:55 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 22 May 2023 10:55 AM IST
विज्ञापन
ओएनडीसी से कैसे खाना ऑर्डर कर सकते हैं?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओएनडीसी से कैसे खाना ऑर्डर कर सकते हैं?
- फोटो : ONDC
कैसे सस्ता है ओएनडीसी पर खाना?
- ओएनडीसी पर फूड इसलिए सस्ता मिल रहा है, क्योंकि यहां पर किसी तरह का कोई थर्ड पार्टी एप, कंपनी या कोई अन्य नहीं है। यहां पर रेस्टोरेंट अपना खाना सीधे कस्टमर को बेच रहे हैं। ऐसे में बीच का कमशीन बच रहा है, जिसके कारण लोगों को खाना मंगवाना सस्ता पड़ रहा है।
ओएनडीसी से कैसे खाना ऑर्डर कर सकते हैं?
- फोटो : Istock
- इस सरकारी प्लेटफॉर्म से जिन लोगों ने खाना ऑर्डर किया उनमें से कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अपने अनुभव भी शेयर किए। जहां उन्होंने बताया कि ओएनडीसी पर उन्हें बाकी एप की तुलना में खाना सस्ता मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ओएनडीसी से कैसे खाना ऑर्डर कर सकते हैं?
- फोटो : istock
ओएनडीसी से ऐसे कर सकते हैं घर बैठे खाना ऑर्डर:-
स्टेप 1
- अगर आप भी ओएनडीसी से घर बैठे खाना ऑर्डर करना चाहते हैं, तो फिलहाल आपको पेटीएम एप पर जाना है
- यहां पर आपको ऊपर दिए सर्च बार में ओएनडीसी लिखकर सर्च करना है
- फिर आपके सामने ओएनडीसी फूड का ऑप्शन आ जाएगा
विज्ञापन
ओएनडीसी से कैसे खाना ऑर्डर कर सकते हैं?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- इसके बाद आपको खाना ऑर्डर करने के लिए ओएनडीसी फूड वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
- फिर पहले रेस्टोरेंट चुन लें और इसके बाद खाना
- अब आप ऑनलाइन पेमेंट के विकल्प को चुन सकते हैं
- इसके बाद आपके घर पर खाना डिलीवर हो जाता है।