ONDC: इन दिनों सरकार द्वारा तैयार किए गए डिजिटल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ONDC की खूब चर्चाएं हो रही हैं। ONDC डिजिटल ई-कॉमर्स की दुनिया का एक ऐसा ओपन नेटवर्क प्लेटफॉर्म है, जहां कोई भी दुकानदार जुड़ सकता है। इंफोसिस कंपनी के सीईओ नंदन नीलेकणि के मानें, तो ONDC डिजिटल ई-कॉमर्स की दुनिया में एक लोकतांत्रिक परिवेश को निर्मित करने का काम करेगा। उनके मुताबिक डिजिटल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म केवल कुछ ही लोगों के लिए सीमित नहीं होना चाहिए। हर कोई छोटा दुकानदार, ग्रॉसरी रिटेलर, रेस्टोरेंट दुकानदार, इलेक्ट्रॉनिक रिटेलर इस ओपन डिजिटल मार्केट प्लेस से जुड़ सकता है। पेमेंटिंग के क्षेत्र में जिस तरह यूपीआई ने क्रांति लाई है। ठीक उसी तरह डिजिटल ई-कॉमर्स की दुनिया में ONDC द्वारा भी क्रांति लाने की बात कही जा रही है।
ONDC: ओला और उबर की टेंशन बढ़ा सकता है यह सरकारी प्लेटफॉर्म, सस्ती कीमतों पर बुक कर सकेंगे राइड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं क्या आपको इस बारे में पता है आने वाले समय में ONDC कैब सर्विस देने वाली कंपनियां जैसे ओला और उबर की टेंशन बढ़ा सकता है। अगर यह प्लेटफॉर्म आने वाले समय में सफल साबित होता है।
Rules Change: 1 जून से बदलने जा रहे ये नियम, 2 व्हीलर गाड़ियों की कीमतों में होने जा रहा यह बड़ा बदलाव
ऐसे में यह मोबिलिटी सर्विस देने वाली कंपनियां ओला और उबर की डुओ पॉली को खत्म कर सकता है। हाल ही में ONDC ने बेंगलुरु स्थित ऑटो बुकिंग एप नम्मा यात्री एप को अपने साथ जोड़कर एक शानदार कदम उठाया था।
ओएनडीसी एक नॉन प्रॉफिट डिजिटल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म है। ऐसे में इस प्लेटफॉर्म पर कैब सर्विस पर ज्यादा कमीशन नहीं देना होगा। ऐसे में संभावना व्यक्त की जा रही है कि आने वाले वक्त में ONDC के माध्यम से सस्ती कीमतों पर कैब सर्विस को बुक किया जा सकेगा।
क्या है ONDC?
ओएनडीसी एक डिजिटल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म है। इससे तात्पर्य Open Network For Digital Commerce से है। यह प्लेटफॉर्म सेलर, कस्टमर और डिलीवरी पार्टनर को एक साथ कनेक्ट करता है।
PM Kisan FPO: किसानों को बिजनेस सेटअप करने के लिए सरकार दे रही 15 लाख रुपये, जानिए क्या है स्कीम