Free Metro Card: दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रोजाना कई लोग मेट्रो में सफर करते हैं। ऐसे में मेट्रो को दिल्ली एनसीआर की लाइफ लाइन भी कहा जाता है। अगर आप भी मेट्रो में सफर करते हैं। ऐसे में आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। आपको फ्री मेट्रो कार्ड मिल सकता है। मेट्रो कार्ड पाने के लिए आपको एक रुपये भी खर्च नहीं करने होंगे। NMRC कई यात्रियों को मुफ्त मेट्रो कार्ड दे रहा है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिपब्लिक डे सेल के अवसर पर मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को मुफ्त मेट्रो कार्ड बांटे जा रहे हैं। नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन अपने चार साल पूरे करने के अवसर पर यह मेट्रो कार्ड मुफ्त में बांट रहा है। गौरतलब बात है कि मुफ्त मेट्रो कार्ड 26 जनवरी से लेकर 4 फरवरी तक ही फ्री में बांटे जाएंगे। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
Free Metro Card: मेट्रो में यात्रा करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी, फ्री में मिल रहा Metro Card
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 02 Feb 2023 01:08 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन