Rules Changed From 1st December: हर महीने की पहली तारीख नीतियों, दरों और कई प्रक्रियाओं में बदलाव लेकर आती है। आज 1 दिसंबर से कई अहम बदलाव लागू हुए हैं, जिनके बारे में पता होना जरूरी है नहीं तो आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज से कुछ बदलाव लागू हुए हैं, जो सीधे तौर पर आम उपभोक्ताओं, कर्मचारियों आदि लोगों को प्रभावित करने का काम करेंगे।
New Rules December: एलपीजी गैस कीमतों से लेकर आधार अपडेट के नियमों तक, 1 दिसंबर से लागू हुए ये बड़े बदलाव
New Rules 1st December: आज 1 दिसंबर से जो नए बदलाव लागू हुए हैं उनके बारे में आपको समझना जरूरी है, ताकि आप न केवल अपने बजट और योजनाओं को समय पर अपडेट कर सकें बल्कि भविष्य में होने वाली किसी प्रकार की असुविधा से भी अपने आप को बचा सकें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत
हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां एलपीजी गेस की कीमतों में बदलाव करती हैं। 1 दिसंबर से नए बदलाव लागू हो चुके हैं। 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 10 रुपये की कटौती की गई है। नई कीमतें आज से लागू हो चुकी हैं। वहीं घरेलु एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
आधार से जुड़े नियम
1 दिसंबर से आधार से जुड़ा एक नया नियम भी लागू हो चुका है। इसके तहत आप आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी को ऑनलाइन भी भरा जा सकेगा। इसमें डाटा का सत्यापन पैन कार्ड, पासपोर्ट या किसी दूसरे जरूरी सरकारी रिकॉर्ड से किया जा सकेगा। हाल ही में आधार का नया भी लॉन्च किया गया था।
Indian Railways: क्या स्कूल और कॉलेज के छात्रों को ट्रेन टिकट बुक करने पर मिलती है छूट? जानिए क्या है नियम
ट्रैफिक से जुड़े नियम
कई राज्यों ने ट्रैफिक से जुड़े कुछ नियम भी लागू किए हैं। अब ऑनलाइन चालान की पेमेंट करने पर आपको अतिरिक्त प्रोसेसिंग फीस देनी पड़ सकती है। वहीं अगर आपके पास PUC प्रमाण पत्र नहीं है तो भारी जुर्माना देना होगा।
EPFO
1 दिसंबर से ईपीएफओ ने कई नए बदलाव किए हैं। इसमें UAN-KYC लिंकिंग, ई-नॉमिनेशन, और मासिक पेंशन अपडेट के नियमों में बदलाव किए गए हैं। वे कर्मचारी जो नॉमिनेशन पूरा नहीं कराते हैं उनको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
Winter Tips: रूम हीटर के बिना भी कमरे को इन हैक्स से कर सकते हैं गर्म, तरीके हैं बेहद आसान