फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PF New Rules: कितना पैसा निकाल पाएंगे-कितना नहीं, PF से जुड़ा हर एक नियम आसान शब्दों में यहां जानें

Sat, 04 Jul 2026 01:01 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 04 Jul 2026 01:01 PM IST
सार

New EPF scheme 2026: क्या आपका भी पीएफ कटता है, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि पीएफ में पैसे जमा होने से लेकर पीएफ निकालने के नियमों तक में बदलाव हुआ है। आप यहां हर एक नियम के बारे में विस्तार से जान सकते हैं।

विज्ञापन
EPF Rules Explained: How Much PF Money Can Withdraw New Withdrawal Rules and Eligibility
पीएफ के नए नियम क्या है? - फोटो : Amar Ujala AI

EPFO Contribution And Withdrawal New Rules: पीएफ खाताधारकों को नए नियमों के बारे में जरूर जानना चाहिए, क्योंकि इसका असर पीएफ खाते में पैसे जमा होने से लेकर क्लेम करने तक पर असर पडे़गा।



दरअसल, सरकार ने नई एम्प्लॉईज प्रोविडेंट फंड यानी EPF स्कीम 2026 को देश भर में लागू कर दिया है। केंद्र सरकार की तरफ से इस सप्ताह 'सोशल सिक्योरिटी कोड 2020' को लागू करने के तहत इसकी घोषणा की गई है। ऐसे में इसने पुरानी EPF स्कीम 1952 की जगह ली है यानी 74 साल पुराने नियम बदल गए हैं। चलिए पीएफ के नए नियमों से जुड़ी हर एक चीज विस्तार से जानते हैं...

EPF Rules Explained: How Much PF Money Can Withdraw New Withdrawal Rules and Eligibility
पीएफ के नए नियम क्या है? - फोटो : Amar Ujala

सवाल: पीएफ में पैसे जमा होने का क्या नियम है?
जवाब: ईपीएफओ के नए नियम के मुताबिक, 15000 रुपये तक की बेसिक सैलरी पर 12% यानी अधिकतम 1800 रुपये हर महीने पीएफ कटना जारी रहेगा
पर अगर किसी की सैलरी इससे अधिक है तो उसका भी 1800 रुपये ही पीएफ कटेगा, कंपनी अधिक पीएफ नहीं काट सकती
हालांकि, अधिक सैलरी वाले कर्मचारी चाहे तो अपनी इच्छा से  वो अपनी सैलरी से 1800 रुपये से अधिक पीएफ कटवा सकते हैं

EPF Rules Explained: How Much PF Money Can Withdraw New Withdrawal Rules and Eligibility
पीएफ के नए नियम क्या है? - फोटो : Adobe Stock

सवाल: PF खाते से कितने पैसे निकाल सकते हैं?
जवाब:
अब नए नियम के मुताबिक, आंशिक निकासी के लिए पीएफ खाताधारक अपने पीएफ खाते से अधिकतम 75% पैसे ही निकाल सकता है
आपको अपने पीएफ खाते में कम से कम 25 प्रतिशत पैसे छोडना अनिवार्य होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
EPF Rules Explained: How Much PF Money Can Withdraw New Withdrawal Rules and Eligibility
पीएफ के नए नियम क्या है? सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

सवाल: पीएफ निकालने के नियम में क्या बदला है?
जवाब:
पीएफ विड्रॉल करने यानी पैसे निकालने के लिए पहले आप 13 कैटेगरी में आवेदन कर सकते थे
पर अब इन्हें सिर्फ 3 कैटेगरी में समेट दिया गया है
इसमें पहला है 'आवश्यक जरूरतें (बच्चों की पढ़ाई, शादी और बीमारी),' दूसरा है 'आवास की जरूरतें' जबकि तीसरा है 'विशेष परिस्थितियां'

विज्ञापन
EPF Rules Explained: How Much PF Money Can Withdraw New Withdrawal Rules and Eligibility
पीएफ के नए नियम क्या है? - फोटो : Adobe Stock

सवाल: नौकरी छोड़ने वालों के लिए क्या है?
जवाब:
नए नियमों के अंतर्गत, कोई कर्मचारी नौकरी छोड़ देता है, तो उस पर पूरा पीएफ निकालने के लिए कोई न्यूनतम सदस्य अवधि की शर्तें लागू नहीं होगी
वहीं, अगर बिना किसी ठोस वजह के ईपीएफओ क्लेम सेटल करने में किसी तरह की देरी करता है, तो ऐसे में ईपीएफओ को पीएफ खाताधारक को 12% की दर से ब्याज भी देना होगा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed