National Pension Scheme: अगर आपने नौकरी करते हुए अच्छी फाइनेंशियल प्लानिंग नहीं की है। इस स्थिति में आपको रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी में कई उतार चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना का नाम नेशनल पेंशन स्कीम है। रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को आर्थिक रूप से सुरक्षित करने के लिए नेशनल पेंशन स्कीम एक शानदार विकल्प है। रिटायरमेंट के बाद अक्सर देखने को मिलता है कि कई लोग पैसों के अभाव में अपने घर का खर्चा तक नहीं चला पाते हैं। उम्र के इस पड़ाव पर व्यक्ति के पास कमाई का कोई जरिया भी नहीं होता है। ऐसे में एनपीएस में निवेश किया गया पैसा आपके इस दौर को आर्थिक रूप से सुरक्षा प्रदान करने का काम करता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
NPS: रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी होगी सुरक्षित, 200 रुपये के निवेश से जीवन भर मिलेगी 50 हजार रुपये की पेंशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को आर्थिक रूप से समृद्ध करने के लिए नेशनल पेंशन स्कीम एक शानदार विकल्प है। अगर आप समय रहते इस स्कीम में निवेश शुरू करते हैं। ऐसे में आप रिटायरमेंट के बाद हर महीने 50 हजार रुपये तक की पेंशन का लाभ ले सकते हैं।
Post Office Scheme: जबरदस्त रिटर्न पाने के लिए इस स्कीम में करें निवेश, टैक्स सेविंग के साथ मिलते हैं ये फायदे
रिटायरमेंट के बाद हर महीने 50 हजार रुपये की पेंशन प्राप्त करने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है। आपको इस स्कीम में हर दिन 200 रुपये का निवेश करना है।
एनपीएस में निवेश करने पर आपको पीपीएफ या फिक्स्ड डिपॉजिट के मुकाबले ज्यादा रिटर्न मिलता है। इस स्कीम की खास बात यह है कि इसमें जोखिम का खतरा भी काफी कम रहता है। एनपीएस में आप एक्टिव और ऑटो चॉइस दो तरह से निवेश कर सकते हैं।
इसमें मैच्योरिटी के समय निवेशक पूरा कॉर्पस नहीं निकाल सकता है। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि नेशनल पेंशन स्कीम में चार एसेट क्लास होते हैं। इसमें इक्विटी, कॉरपोरेट डेट, गवर्नमेंट बॉन्ड्स और ऑल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड्स शामिल हैं।
Business Ideas: यह बिजनेस बनाएगा आपको मालामाल, हर दिन होगी इतने रुपये की कमाई