फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monsoon 2022 Car Care Tips: मानसून के सीजन में अपनी कार को ऐसे रखें सेफ, वरना हो सकता है बड़ा हादसा

Thu, 23 Jun 2022 02:20 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 23 Jun 2022 02:20 PM IST
विज्ञापन
Monsoon 2022 Car Care Tips Keep These Things in Mind on your car During Monsoon Season
Monsoon 2022 Care Care Tips - फोटो : Istock

Monsoon 2022 Care Care Tips: मानसून का सीजन नजदीक आ गया है। इसके आने से पहले ही दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। मानसून सीजन के दौरान आपको अपनी कार का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस सीजन में कार दुर्घटना से जुड़े कई मामले सामने निकलकर आते हैं। बारिश के इस मौसम में कार एक्सीडेंट की संभावना काफी बढ़ जाती है। इस दौरान सड़कों पर काफी पानी भरा होता है। ऐसे में कार को चलाना किसी चुनौती से कम नहीं होता है। इसके अलावा मानसून सीजन में कार के भीतर कई तरह की समस्याएं भी आने लगती हैं। इस कारण आपको कार चलाते समय कई सावधानियों को बरतना चाहिए। आपकी छोटी सी लापरवाही एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका विशेष ध्यान आपको मानसून सीजन में अपनी कार की देखरेख करते समय रखना चाहिए।

Monsoon 2022 Car Care Tips Keep These Things in Mind on your car During Monsoon Season
Monsoon 2022 Care Care Tips - फोटो : Istock

टायर्स की जांच जरूर कराएं

अक्सर दुर्घटना का मुख्य कारण कार के टायर होते हैं। बरसात के मौसम में चिकने टायर्स वाली कार को चलाना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में कार के साथ दुर्घटना होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। मानसून का सीजन हो या गर्मी आपको नियमित तौर पर अपने टायर्स की जांच कराते रहना चाहिए।
Monsoon 2022 Car Care Tips Keep These Things in Mind on your car During Monsoon Season
Monsoon 2022 Care Care Tips - फोटो : Istock

ब्रेक्स का मजबूत होना जरूरी

गीली सड़कों पर कार चलाने के लिए आपके ब्रेक का मजबूत होना काफी जरूरी है। मानसून सीजन शुरू होने से पहले आपको अपने ब्रेक की जांच जरूर करानी चाहिए। अगर ब्रेक में किसी प्रकार की कमी है, तो उसे जल्द से जल्द दुरुस्त करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Monsoon 2022 Car Care Tips Keep These Things in Mind on your car During Monsoon Season
Monsoon 2022 Care Care Tips - फोटो : Istock

अच्छे वाइपर का करें इस्तेमाल

बरसात के मौसम में कार चलाते समय फ्रंट का विजन साफ होना बहुत जरूरी है। हालांकि, तेज बारिश की बौछारें सामने का विजन काफी खराब कर देती हैं। ऐसे में सामने शीशे पर लगा वाइपर एक महत्वपूर्ण रोल अदा करता है। मानसून का मौसम शुरू होने से पहले इस बात को सुनिश्चित कर लें कि आपके कार पर लगा फ्रंट वाइपर अच्छे से काम कर रहा है।

विज्ञापन
Monsoon 2022 Car Care Tips Keep These Things in Mind on your car During Monsoon Season
Monsoon 2022 Care Care Tips - फोटो : Istock

अगर फ्रंट वाइपर अच्छे से काम नहीं कर रहा है, तो आपको अपनी कार में अच्छी क्वालिटी के वाइपर ब्लेड को लगाना चाहिए। ऐसा करने पर आपको तेज बारिश में भी सामने का बिल्कुल साफ नजारा दिखेगा। इससे दुर्घटना की संभावना भी काफी कम हो जाती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed