फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Money Saving Hacks: क्रिसमस-न्यू ईयर की ट्रिप के लिए होटल बुक करते समय ये हैक्स अपनाएं, बच जाएंगे खूब पैसे

Thu, 18 Dec 2025 03:13 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 18 Dec 2025 03:13 PM IST
सार

Money Saving Tips On Hotel Booking: अगर आप क्रिसमस और नए साल पर कहीं ट्रिप पर जा रहे हैं तो होटल बुक करते समय हमारी बताई टिप्स को फॉलो करके अपने पैसे बचाएं।

विज्ञापन
money saving hacks how to save money on hotel booking during Christmas and new year trips
सस्ते होटल कैसे बुक करें ? - फोटो : अमर उजाला
Money Saving Tips On Hotel Booking:  क्रिसमस और नए साल का मौका हर किसी के लिए ट्रिप और छुट्टियों के लिए सबसे सही समय होता है। इस दौरान लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाते हैं। इन दिनों लगभग हर कोई घूमने निकलता है, जिस वजह से इस मौसम में हर जगह की होटल बुकिंग महंगी पड़ सकती है और बजट पर दबाव डाल सकती है।


ऐसे में कुछ स्मार्ट टिप्स अपनाकर आप अपने पैसे बचा सकते हैं और ट्रिप का मजा बिना किसी चिंता के ले सकते हैं। इस लेख में हम आपको होटल बुकिंग के कुछ हैक्स के बारे में बताएंगे, ताकि आप अपने क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों का पूरा आनंद ले सकें और साल की शुरुआत में ही पैसे बचा सकें। 
money saving hacks how to save money on hotel booking during Christmas and new year trips
सस्ते होटल कैसे बुक करें ? - फोटो : freepik
जल्दी बुकिंग करें

क्रिसमस और न्यू ईयर जैसे पीक सीजन में होटल के कमरे बहुत जल्दी भर जाते हैं। जैसे-जैसे तारीख नजदीक आती है, रूम रेट तेजी से बढ़ जाते हैं। अगर आप आज ही होटल बुक कर लेते हैं तो आपको कम दाम में बेहतर कमरे मिल सकते हैं। कई होटल अर्ली बर्ड ऑफर भी देते हैं, जिससे 20–40% तक की बचत संभव है। वहां पहुंचकर होटल बुक करने पर आपके ज्यादा पैसे खर्च होंगे। 

 
money saving hacks how to save money on hotel booking during Christmas and new year trips
सस्ते होटल कैसे बुक करें ? - फोटो : Adobe Stock
ऑनलाइन ऑफर्स और डिस्काउंट देखें

ट्रैवल ऐप्स और वेबसाइट्स पर फेस्टिव सीजन के दौरान खास डिस्काउंट, बैंक ऑफर और कैशबैक मिलते हैं। क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या UPI पेमेंट पर अतिरिक्त छूट मिल सकती है। अलग-अलग ऐप्स पर कीमत की तुलना करने से आप सबसे सस्ता ऑप्शन चुन सकते हैं। सभी बेवसाइट्स पर जांचने के बाद ही होटल बुक करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
money saving hacks how to save money on hotel booking during Christmas and new year trips
सस्ते होटल कैसे बुक करें ? - फोटो : Adobe Stock

 सीधी बुकिंग पर छूट लें

कई होटल अपनी ऑफिशियल वेबसाइट या सीधे कॉल करके बुकिंग करने पर अतिरिक्त छूट देते हैं। इससे उन्हें ऐप का कमीशन नहीं देना पड़ता, इसलिए वे ग्राहकों को सस्ता रेट, फ्री ब्रेकफास्ट या लेट चेकआउट जैसी सुविधाएं दे देते हैं। यहां भी आप अपने पैसे बचा सकते हैं

 
विज्ञापन
money saving hacks how to save money on hotel booking during Christmas and new year trips
सस्ते होटल कैसे बुक करें ? - फोटो : Adobe Stock
लोकेशन सोच-समझकर चुनें

मुख्य टूरिस्ट एरिया से थोड़ी दूर स्थित होटल आमतौर पर सस्ते होते हैं। अगर आप ऐसी लोकेशन चुनते हैं जो मेट्रो, कैब या लोकल ट्रांसपोर्ट से अच्छी तरह जुड़ी हो, तो कम दाम में आरामदायक होटल मिल सकता है और ट्रांसपोर्ट खर्च भी ज्यादा नहीं बढ़ता। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed