फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: जब भी मंगवाएं ऑनलाइन दवा तो भूलकर न करें ये गलतियां, वरना हो सकती है दिक्कत

Sat, 31 Aug 2024 09:03 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 31 Aug 2024 09:03 AM IST
विज्ञापन
Medicine Buying Tips: Things to Keep in Mind While Buying Medicines Online
ऑनलाइन दवा मंगवाते समय ये गलतियां न करें। - फोटो : Amar Ujala

Online Medicine Bying Tips in Hindi: हमारे आसपास कई ऐसी बीमारियां हैं जो या तो मौसम के हिसाब से हमें अपना शिकार बनाती हैं या हमारी खराब दिनचर्या की वजह से भी हम बीमार हो जाते हैं। दरअसल, इस भागती-दौड़ती जिंदगी में कब कौन कैसे किसी बीमारी से घिर जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। इसलिए जरूरी हो जाता है कि आप डॉक्टर के संपर्क में रहें और नियमित रूप से उनकी बताई गई दवाओं का सेवन करें। वहीं, आजकल लोग ऑनलाइन भी दवा मंगवा लेते हैं। इससे एक तो आने-जाने का समय बचता है और दवा को अलग-अलग मेडिकल स्टोर पर ढूंढना भी नहीं पड़ता, लेकिन अगर आप भी ऑनलाइन दवाएं ऑर्डर कर रहे हैं तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें। वरना आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी चीजें हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...

Medicine Buying Tips: Things to Keep in Mind While Buying Medicines Online
ऑनलाइन दवा मंगवाते समय ये गलतियां न करें। - फोटो : istock

ये हैं वे बातें जिनका रखना चाहिए ध्यान:-

नंबर 1

  • अगर आप ऑनलाइन दवा मंगवाते हैं तो सबसे पहले तो उसकी जांच करें कि वो सही है या नहीं है। इसके लिए आप डॉक्टर द्वारा दी गई पर्ची से दवाओं का नाम मिला सकते हैं। साथ ही आप अपने डॉक्टर को दवा दिखा सकते हैं जिससे आपको पता चले कि दवा सही है या नहीं है
Medicine Buying Tips: Things to Keep in Mind While Buying Medicines Online
ऑनलाइन दवा मंगवाते समय ये गलतियां न करें। - फोटो : freepik.com

नंबर 2

  • आमतौर पर जब हम ऑनलाइन दवा खरीदते हैं तो कई एप ऐसे हैं जो हमें सस्ते दामों पर दवा भी देती हैं। पर ऐसे में आपको ऑफलाइन भी कीमत का पता कर लेना चाहिए। इससे हो सकता है कि आपको कहीं कम दामों पर दवा मिल जाए। पर इस दौरान क्वालिटी से समझौता बिलकुल न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Medicine Buying Tips: Things to Keep in Mind While Buying Medicines Online
ऑनलाइन दवा मंगवाते समय ये गलतियां न करें। - फोटो : istock

नंबर 3

  • जब भी आप ऑनलाइन दवा खरीदें तो फेक वेबसाइट या एप से बचकर रहें। दरअसल, ये आपको ऑफर्स आदि का झांसा देकर नकली दवाएं दे सकते हैं या ठग सकते हैं। इसलिए हमेशा विश्वसनीय एप से ही दवा खरीदें ताकि आपको असली दवाएं मिल सके।
विज्ञापन
Medicine Buying Tips: Things to Keep in Mind While Buying Medicines Online
ऑनलाइन दवा मंगवाते समय ये गलतियां न करें। - फोटो : istock

नंबर 4

  • अगर आप ऑनलाइन दवाएं मंगा रहे हैं तो कोशिश करें कि कैश ऑन डिलिवरी पेमेंट करें। इसके अलावा दवाओं की एक्सपायरी डेट जरूर चेक कर लें। वहीं, ये पहले ही सुनिश्चित कर लें कि अगर गलत दवा आ जाए तो क्या कंपनी उसको वापस लेगी या नहीं। इसलिए ये बात पहले ही कस्टमर केयर से कर लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed