Reel on Rural Development And Win 5000 Rupees: आज का समय सोशल मीडिया का है और ये सिर्फ बोलने को नहीं बल्कि, साफ नजर आता है। जिसे देखेंगे आप वो किसी न किसी तरीके की पोस्ट सोशल मीडिया पर करता ही है। वहीं, खासतौर पर आज के समय में लोग रील बनाना काफी पसंद करते हैं।
Govt Reel Scheme: रील बनाएं और सरकार देगी 5 हजार रुपये, जानें आखिर क्या है ये सरकारी स्कीम और कैसे जुड़ें इससे
Reel on Rural Development: अगर आपको भी रील बनाने का शौक है, तो भारत सरकार आपको इसके बदले पैसे दे रही है। बस आपको अपनी रील में एक काम करना होगा जिसके बारे में आप यहां जान सकते हैं।
बनानी होगी ऐसी रील, मिलेंगे 5 हजार
- दरअसल, भारत सरकार आपको रील बनाने के लिए पैसे देगी। इसके लिए आपको अपनी गांव स्वच्छता की रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करेंगे। गांव की स्वच्छता और जल संरक्षण के बारे में आपको रील बनानी होगी। जिन लोगों की रील अच्छी लगेगी उन्हें 5 हजार रुपये की नकद राशि दी जाएगी।
सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी
- MyGOV Hindi के एक्स अकाउटं पर इसको लेकर जानकारी दी गई। इसमें लिखा गया है कि "आपका गांव कितना स्वच्छ और सुजल है? तो चलिए, मोबाइल उठाइए, दिल से रील बनाइए और देश को दिखाईए! जीतिए 5,000 रुपए तक की नकद राशि!" इसके भाग लेने के लिए लिंक भी दिया है, जो ये https://xn--11b3cgab9b4bm5d.xn--h2brj9c/hi/task/swachh-sujal-gaon-reel-making-competition/ है।
आपका गांव कितना स्वच्छ और सुजल है?
— MyGov Hindi (@MyGovHindi) July 9, 2025
तो चलिए, मोबाइल उठाइए, दिल से रील बनाइए और देश को दिखाईए!
जीतिए 5,000 रुपए तक की नकद राशि!
अभी भाग लें: https://t.co/SwO5sWdSSp #SwachhSujalGaon pic.twitter.com/uqXlskEv0C
थीम और वीडियो का टॉपिक
- आप स्वच्छ सुजर गांव: विकसित भारत की ओर, स्वच्छ सुजल गांव से देश की तरक्की और स्वस्थ भारत: सुजल भारत में से किसी एक थीम पर रील बना सकते हैं
- रील में दिखाना है कि किस तरह मिशन ने ग्रामीण स्थानीय समुदाय और लोगों के जीवन को आसान बनाया है और इससे उनकी आजीविका और अर्थव्यवस्था पर क्या असर पड़ा है
- सामुदायिक स्वच्छता की पहल, शौचालय का महत्व और सुविधा, साफ-सफाई दिखना, जल और स्वच्छता से संबंधित व्यक्तिगत और सामुदायिक स्वच्छता, जल बचाने की तकनीकें, वर्षा जल संचयन के तरीके, जन को शुद्ध करने की तकनीकें, घर पर नल का साफ जल मिलने में जीवन जीने में होने वाली आसानी आदि पर आप रील बना सकते हैं।