फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahakumbh 2025: आसमान से देखना चाहते हैं महाकुंभ का अद्भुत नजारा, तो ऐसे बुक करें हेलिकॉप्टर राइड

Tue, 14 Jan 2025 12:53 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 14 Jan 2025 12:53 PM IST
सार

इन दिनों सभी की नजर महाकुंभ पर लगी हुई है। करोड़ों की संख्या में लोग स्नान कर रहे हैं और यहां के अद्भुत नजारों का लुत्फ उठा रहे हैं। ऐसे में आप हेलिकॉप्टर से भी यहां के नजारे देख सकते हैं।

विज्ञापन
Mahakumbh Helicopter ride booking process mahakumbh helicopter booking
महाकुंभ में हेलिकॉप्टर राइड का किराया कितना है? - फोटो : Amar Ujala

Mahakumbh 2025 Helicopter Booking: पौष पूर्णिमा पर महाकुंभ 2025 की शुरुआत बीते दिन 13 जनवरी से हो चुकी है। जहां कल करोड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई तो वहीं आज यानी 14 जनवरी को पहला अमृत स्नान यानी शाही स्नान चल रहा है। इसमें कई अखाड़े स्नान कर रहे हैं। ऐसे में पूरे महाकुंभ में हर तरफ हर-हर महादेव, जय श्रीराम के जयघोष करते हुए श्रद्धालु भी आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। इसलिए यहां का माहौल देखते ही बन रहा है।



इन सबके बीच अगर आप भी महाकुंभ जाने का प्लान कर रहे हैं तो आप यहां पर हेलिकॉप्टर राइड का मजा ले सकते हैं और पूरे महाकुंभ मेले के नजारे आसमान से देख सकेंगे। तो चलिए जानते हैं आप ये हेलिकॉप्टर राइड कैसे बुक कर सकते हैं और इसके लिए आपको कितने पैसे खर्च करने पड़ेंगे। अगली स्लाइड्स में श्रद्धालु इस बारे में जान सकते हैं...

Mahakumbh Helicopter ride booking process mahakumbh helicopter booking
महाकुंभ में हेलिकॉप्टर राइड का किराया कितना है? - फोटो : Adobe Stock

ऐसे बुक कर सकते हैं हेलिकॉप्टर राइड:-

पहला स्टेप

  • अगर आप भी महाकुंभ जा रहे हैं और चाहते हैं कि आप हेलिकॉप्टर से घूमे या अपने परिवार को घुमाना चाहते हैं तो आप हेलिकॉप्टर राइड बुक कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले यूपी पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.upstdc.co.in/ पर जाना है
  • यहां पर आप देखेंगे आपको कई सारे सेक्शन दिखेंगे
Mahakumbh Helicopter ride booking process mahakumbh helicopter booking
महाकुंभ में हेलिकॉप्टर राइड का किराया कितना है? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा स्टेप 

  • यहां पर आप देखेंगे तो आपको हाइलाइट होते हुए कुछ सेक्शन दिखेंगे जिसमें से एक 'हेलिकॉप्टर जॉय राइड' होगा
  • आपको इस 'हेलिकॉप्टर जॉय राइड' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आप देखेंगे आपके सामने एक पेज खुलेगा जहां पर आपको 'महाकुंभ 2025' पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahakumbh Helicopter ride booking process mahakumbh helicopter booking
महाकुंभ में हेलिकॉप्टर राइड का किराया कितना है? - फोटो : Adobe Stock

तीसरा स्टेप

  • फिर पहले कॉलम में महाकुंभ 2025 चुनें और इसके बाद आपको वो तारीख चुननी है जिस दिन आप राइड करना चाहते हैं
  • इसके बाद आपको कितने लोगों के लिए ये राइड चुननी है वो चुन लें और फिर 'सर्च राइड' पर क्लिक करें
  • इसके बाद आपको बुक पर क्लिक करके अपनी राइड बुक कर लेनी है।
विज्ञापन
Mahakumbh Helicopter ride booking process mahakumbh helicopter booking
महाकुंभ में हेलिकॉप्टर राइड का किराया कितना है? - फोटो : Adobe Stock

ये हैं कुछ अहम जानकारी:-

  • आप इस हेलिकॉप्टर राइड का मजा 7 से 8 मिनट तक ले पाएंगे यानी इतनी देर की ये सेवा होगी
  • जहां पहले एक व्यक्ति को हेलिकॉप्टर राइड के लिए 3000 रुपये देने थे, तो वहीं अब आपको इसके लिए 1296 रुपये देने होंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed