फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Election 2024: चुनाव में इस्तेमाल होने वाली स्याही क्यों नहीं मिटती अंगुली से? जानें कारण

Thu, 28 Mar 2024 05:10 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 28 Mar 2024 05:10 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024: Why Doesn't Electoral Ink Get Erased Finger
Lok Sabha Election 2024: क्यों अंगुली से नहीं मिटती चुनावी स्याही? - फोटो : Amar Ujala

Lok Sabha Election 2024: देश में चुनावी बिगुल बज चुका है और सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में लगी हुई हैं। कोई अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर रहा है, तो कोई चुनावी रणनीति बना रहा है। पर इस बात को बिल्कुल नजरअंदाज नहीं किया जा सकता कि चुनाव में मतदाता की भूमिका शायद सबसे बड़ी होती है, क्योंकि जनता ही तय करती है कि कौन सरकार में आएगा और कौन नहीं। अब जब बात मतदाताओं की हो रही है, तो आपने ये जरूर ध्यान दिया होगा कि जब आप मतदान करने जाते हैं, तो आपकी अंगुली पर एक नीली स्याही लगा दी जाती है जो कई दिनों तक मिटती नहीं। ऐसे में क्या आपने कभी सोचा है कि इस स्याही में ऐसा क्या होता है, जो ये जल्दी से निकलती नहीं? शायद नहीं, लेकिन आप इस नीली स्याही के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

Lok Sabha Election 2024: Why Doesn't Electoral Ink Get Erased Finger
Lok Sabha Election 2024: क्यों अंगुली से नहीं मिटती चुनावी स्याही? - फोटो : istock

क्या है ये नीली स्याही?

  • जब मतदाता वोट डालने जाता है, तो अधिकारी उसके हाथ की अंगुली पर नीली स्याही लगा देता है। इससे ये पहचान हो जाती है कि कौन शख्स वोट डालकर गया है। पर यहां जानते चलें कि ये कोई आम स्याही नहीं है। दरअसल, मैसूर पेंट एंड वार्निश लिमिटेड नाम की एक कंपनी इसका प्रोडक्शन करती है और ये स्याही सिर्फ चुनावों में इस्तेमाल की जाती है।
Lok Sabha Election 2024: Why Doesn't Electoral Ink Get Erased Finger
Lok Sabha Election 2024: क्यों अंगुली से नहीं मिटती चुनावी स्याही? - फोटो : istock

क्यों नहीं निकलती अंगुली से जल्दी?

  • जब एक बार ये नीली स्याही अंगुली पर लग जाती है, तो इसे कम से कम 72 घंटे तक त्वचा से नहीं हटाया जा सकता। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इसे बनाने में सिल्वर नाइट्रेट केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। फिर जब ये स्याही त्वचा पर लगती है, तो इसमें पहले से मौजूद सिल्वर नाइट्रेट हमारे शरीर में मौजूद नमक के साथ मिल जाता है और इससे सिल्वर क्लोराइड बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024: Why Doesn't Electoral Ink Get Erased Finger
Lok Sabha Election 2024: क्यों अंगुली से नहीं मिटती चुनावी स्याही? - फोटो : istock
  • फिर जब ये क्लोराइड पानी में घुलता है और त्वचा से जुड़ा रहता है, तो इसे साबुन से भी नहीं हटाया जा सकता। वहीं, जब ये स्याही पानी के संपर्क में आती है, तो ये रंग बदलकर काली हो जाती है और फिर तो इसे मिटाना और मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024: Why Doesn't Electoral Ink Get Erased Finger
Lok Sabha Election 2024: क्यों अंगुली से नहीं मिटती चुनावी स्याही? - फोटो : istock

क्या आप खरीद सकते हैं ये स्याही?

  • क्या इस स्याही को रिटेल में बेचा सकता है या कोई व्यक्ति इस स्याही को खरीद सकता है? तो इसका जवाब है बिल्कुल नहीं, क्योंकि इस स्याही को तैयार करने वाली कंपनी इस स्याही को चुनाव से जुड़ी एजेंसियों को या फिर सरकार को ही देती है। इसके अलावा किसी अन्य व्यक्ति, कंपनी आदि को इसे नहीं बेचा जा सकता।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed