Loan Alert: लगभग हर किसी को पैसों की जरूरत तो पड़ती ही है? अपनी आजीविका चलाने के लिए पैसे चाहिए होते हैं। ऐसे में लोग काम धंधा करते हैं, ताकि उन्हें आर्थिक रूप से दिक्कत न हो। पर कई बार कुछ बड़े कामों के लिए लोगों को लोन तक लेना पड़ता है। इनमें शादी, घर बनाने, पढ़ाई के लिए समेत अन्य कई कारण शामिल हैं, जिनकी वजह से अक्सर लोगों को लोन लेना पड़ता है। पर हर किसी को बैंक से लोन मिल जाए ये भी मुश्किल नजर आता है, क्योंकि किसी का सिबिल स्कोर कम होता है तो किसी के दस्तावेज कम होते हैं आदि। ऐसे में लोग ब्रोकर के जरिए लोन लेने का प्लान करते हैं। पर जरा रुकिए अगर आप भी ब्रोकर से लोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। वरना आप दिक्कत में भी पड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी बातें हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"652fb60c512e2b5ece0105a9","slug":"loan-tips-these-mistakes-to-avoid-while-applying-for-a-loan-check-full-details-2023-10-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ब्रोकर के जरिए लोन लेने वाले सावधान: आपकी ये छोटी गलतियां लगवा सकती हैं आपको चपत, जानें कैसे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ब्रोकर के जरिए लोन लेने वाले सावधान: आपकी ये छोटी गलतियां लगवा सकती हैं आपको चपत, जानें कैसे
Wed, 18 Oct 2023 04:13 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 18 Oct 2023 04:13 PM IST
विज्ञापन
ब्रोकर के जरिए लोन लेने वाले न करें ये गलतियां
- फोटो : Amar Ujala
ब्रोकर के जरिए लोन लेने वाले न करें ये गलतियां
- फोटो : istock
ब्रोकर से लोन लेते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान:-
नंबर 1
- ब्रोकर आपको लोन दिलाने के बदले कमीशन लेते हैं, लेकिन यहां ध्यान दें कि कभी भी पहले कोई पैसे न दें। जब तक आपके बैंक खाते में लोन के पैसे न आ जाए, तब तक कोई कमीशन न दें। वरना आपके साथ ठगी भी हो सकती है।
ब्रोकर के जरिए लोन लेने वाले न करें ये गलतियां
- फोटो : istock
नंबर 2
- जब भी ब्रोकर के जरिए लोन लें, तो कोशिश करें कि सारे काम लिखित रूप में करें। दरअसल, कई ब्रोकर बोलते कुछ हैं और करते कुछ हैं। इसलिए सारे दस्तावेजों का ध्यान रखें और लिखित में ही काम करें, जिससे ब्रोकर मुकर नहीं पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रोकर के जरिए लोन लेने वाले न करें ये गलतियां
- फोटो : istock
नंबर 3
- आपको मार्केट में कई ब्रोकर मिलेंगे जो आपको लोन दिलाने के लिए कहेंगे, लेकिन बिना जान पहचान के किसी भी ब्रोकर से न जुड़ें। पहले अच्छे से किसी ब्रोकर के बारे में पता कर लें और ये सुनिश्चित कर लें कि ये सही है। इसके बाद ही ब्रोकर से जुड़े, क्योंकि कई फर्जी ब्रोकर बनकर आपको ठग सकते हैं।
विज्ञापन
ब्रोकर के जरिए लोन लेने वाले न करें ये गलतियां
- फोटो : istock
नंबर 4
- आप चाहे बैंक से लोन लें या ब्रोकर के जरिए, आपको ब्लैंक चेक देने होते हैं। ऐसे में ब्रोकर को ये चेक देने से पहले सावधानी बरतें। जब तक आपके हाथ में लोन अप्रूव्ड का लेटर न आ जाए, तब तक चेक न दें। कोशिश करें कि बैंक का नाम चेक पर डालकर ही दें।