फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Loan Tips: अगर ब्रोकर के जरिए ले रहे हैं लोन, तो भूलकर भी न करें ये पांच गलतियां, लग सकती है चपत

Mon, 14 Mar 2022 05:03 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 14 Mar 2022 05:03 PM IST
विज्ञापन
Loan Tips these 5 things to keep in mind while taking a loan through a broker utility news in hindi
ब्रोकर से लोन लेते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock

लोग अपनी आजीविका चलाने के लिए नौकरी, दुकान या फिर अन्य तरह का बिजनेस करते हैं। रोजाना की मेहनत के बाद जाकर आपको आपकी कमाई मिल पाती है। वहीं, इस महंगाई भरी दुनिया में लोगों की कमाई के अलावा लगभग सभी चीजों के दाम बढ़ रहे हैं। इसके अलावा कई बार लोगों को किन्हीं कारणों की वजह से पैसों की जरूरत होती है। ऐसे में उन्हें बैंक से लोन तक लेना पड़ता है। लोन कई तरह के होते हैं, जैसे- पर्सनल लोन, होम लोन, कार लोन आदि। लेकिन कई बार लोगों को सीधे बैंक से लोन लेने में दिक्कतें पैदा होती है या उनकी जरूरतों के हिसाब से बैंक उन्हें उतना पैसा नहीं दे पाता है। इसकी वजह से लोगों को ब्रोकर की मदद लेनी पड़ती है, जो आपसे कुछ कमीशन लेकर आपको लोन दिलाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप किसी ब्रोकर के जरिए लोन ले रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होता है ताकि आपको भविष्य में किसी तरह की कोई दिक्कत न हो? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Loan Tips these 5 things to keep in mind while taking a loan through a broker utility news in hindi
ब्रोकर से लोन लेते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock
इन बातों का रखें ध्यान:-

पहले कमीशन न दें
  • अगर आप ब्रोकर के जरिए लोन ले रहे हैं, तो आपको इस बात का ध्यान देना है कि आपको पहले कमीशन नहीं देनी है। ज्यादातर ब्रोकर 5 से 10 फीसदी कमीशन लेते हैं, लेकिन आपको पहले कमीशन इसलिए नहीं देना है, क्योंकि अगर आपका लोन किन्हीं कारणों से प्रोसेस नहीं हो पाता है तो ज्यादातर ब्रोकर आपके पैसे लौटाने में आनाकानी करते हैं और फिर आपको अपने पैसे लेने के लिए परेशान होना पड़ता है।
Loan Tips these 5 things to keep in mind while taking a loan through a broker utility news in hindi
ब्रोकर से लोन लेते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock

नियम पहले जान लें, लिखित में काम करें

  • कई ब्रोकर अपनी बातों से मुकर जाते हैं, जिसकी वजह से आपको बाद में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए हमेशा लोन लेते समय ब्रोकर से सभी नियम पहले जान लें, और सभी काम लिखित रूप में करें। इससे ब्रोकर अपनी बात से नहीं मुकर पाएगा और आपको कोई दिक्कत भी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Loan Tips these 5 things to keep in mind while taking a loan through a broker utility news in hindi
ब्रोकर से लोन लेते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock

दस्तावेजों को साइन करने से पहले पढ़ें

  • लोन लेते समय कई तरीकों के दस्तावेजों को साइन करना पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि आप क्या और किस दस्तावेज पर साइन कर रहे हैं, इसे जरूर सुनिश्चित करें। इसके लिए पहले दस्तावेज को अच्छे से पढ़ लें, ताकि भविष्य में आपको किसी तरह की कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन
Loan Tips these 5 things to keep in mind while taking a loan through a broker utility news in hindi
ब्रोकर से लोन लेते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock

चेक देते समय ध्यान रखें

  • जब आप लोन लेते हैं, तो बैंक के नियमों के मुताबिक ग्राहक को कुछ ब्लैंक चेक देने होते हैं। लेकिन आपको ध्यान देना है कि इन चेक पर बैंक का नाम डालकर ही दें, ताकि ब्रोकर या कोई अन्य व्यक्ति इनका इस्तेमाल न कर सके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed