फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LIC New Endowment Plan: 71 रुपये का निवेश करके उठा सकते हैं 48.75 लाख के रिटर्न का लाभ, ऐसे करें निवेश

Thu, 24 Nov 2022 01:01 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 24 Nov 2022 01:01 PM IST
विज्ञापन
LIC New Endowment Plan: you Will Get 48.75 Lakhs Return After Investing 71 Rupees Know All Details Here
LIC New Endowment Plan - फोटो : istock

LIC New Endowment Plan: देश में बड़े पैमाने पर लोग एलआईसी की स्कीम्स में इन्वेस्ट करना पसंद करते हैं। किसी और स्कीम्स की बजाए एलआईसी निवेश के लिए ज्यादा सुरक्षित और भरोसेमंद विकल्प है। इसी कड़ी में आज हम आपको एलआईसी की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। एलआईसी की इस योजना का नाम न्यू एंडोमेंट प्लान है। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको गारंटीड रिटर्न मिलता है। इसमें आपको बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना पड़ेगा। ऐसे में आप अपने पैसों को एलआईसी के न्यू एंडोमेंट प्लान में इन्वेस्ट कर सकते हैं। एलआईसी की यह एक बेहद ही शानदार स्कीम है। एलआईसी न्यू एंडोमेंट प्लान में आप रोजाना 71 रुपये निवेश करके 48.75 लाख रुपये का रिटर्न पा सकते हैं। देश में कई लोग एलआईसी की इस स्कीम में निवेश करना पसंद करते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

LIC New Endowment Plan: you Will Get 48.75 Lakhs Return After Investing 71 Rupees Know All Details Here
LIC New Endowment Plan - फोटो : istock

एलआईसी न्यू एंडोमेंट प्लान में कम से कम 18 साल और अधिकतम 52 साल के लोग निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम की मैच्योरिटी अवधि 12 से 35 साल है।

LIC New Endowment Plan: you Will Get 48.75 Lakhs Return After Investing 71 Rupees Know All Details Here
LIC New Endowment Plan - फोटो : istock

आप अपने जरूरत के हिसाब से मैच्योरिटी अवधि का चयन कर सकते हैं। अगर आप 18 साल की उम्र में दस लाख के सम एश्योर्ड का एलआईसी न्यू एंडोमेंट प्लान को खरीदते हैं। इस प्लान की कुल अवधि 35 साल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
LIC New Endowment Plan: you Will Get 48.75 Lakhs Return After Investing 71 Rupees Know All Details Here
LIC New Endowment Plan - फोटो : istock

इस स्थिति में आपको पहले साल 26,534 रुपये की इन्वेस्टमेंट करनी है। इसके अलावा दूसरे साल आपको 25,962 रुपये का निवेश करना है। ऐसे में अगर आप इसमें निवेश करने के लिए रोजाना 71 रुपये की बचत करते हैं। 

विज्ञापन
LIC New Endowment Plan: you Will Get 48.75 Lakhs Return After Investing 71 Rupees Know All Details Here
LIC New Endowment Plan - फोटो : iStock

इस स्थिति में परिपक्वता अवधि के समय आपको कुल 48.75 लाख रुपये मिलेंगे। इस स्कीम में आपको कुल 9,09,242 रुपये के प्रीमियम की पेमेंट करनी है। इस निवेश पर मैच्योरिटी के समय आपको कुल 48,75,000 रुपये का रिटर्न मिलता है।

Solar Rooftop Scheme: बिजली बिल के भुगतान से मिलेगी आजादी, सरकारी सब्सिडी से घर पर लगवाएं सोलर पैनल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed