फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LIC IPO: आज अलॉट होने जा रहे हैं एलआईसी के शेयर, स्टेटस चेक करने का ये रहा प्रोसेस

Thu, 12 May 2022 12:46 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 12 May 2022 12:46 PM IST
विज्ञापन
LIC IPO Allotment status how to check know here
LIC IPO Allotment Status - फोटो : istock

LIC IPO Allotment status: अगर आपने एलआईसी आईपीओ में आवेदन किया था, तो ये खबर आपके लिए है। आज एलआईसी के शेयरों का अलॉटमेंट होने जा रहा है। इस स्थिति में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप ये जान सकते हैं कि आपको शेयर अलॉट हुए हैं या नहीं? एलआईसी आईपीओ की बिडिंग 4 से 9 मई के बीच हुई थी। इस आईपीओ में पॉलिसी हॉल्डर्स के लिए 10 प्रतिशत शेयरों को रिजर्व किया गया है। एलआईसी आईपीओ को 2.95 गुना ज्यादा सब्सक्राइब किया गया है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि अलॉटमेंट के समय निवेशकों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। इस आईपीओ में क्वालीफाईड, रिटेल, नॉन इंस्टीट्यूशनल, एम्प्लॉई, पॉलिसी हॉल्डर्स ने बड़े पैमाने पर निवेश किया है। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप एलआईसी आईपीओ के अलॉटमेंट स्टेटस को चेक कर सकते हैं। 

LIC IPO Allotment status how to check know here
LIC IPO Allotment Status - फोटो : istock

ऐसे चेक करें एलआईसी शेयर के अलॉटमेंट स्टेटस को

एलआईसी शेयरों के अलॉटमेंट स्टेटस को चेक करने के लिए सबसे पहले आपको https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx वेबसाइट पर विजिट करना है। उसके बाद आपको स्क्रीन पर कई ऑप्शन्स शो होने लगेंगे। यहां आपको Equity का चुनाव करना है। वहीं दूसरे विकल्प में आपको Debt का ऑप्शन शो होगा। उस पर आपको क्लिक नहीं करना है।

LIC IPO Allotment status how to check know here
LIC IPO Allotment Status - फोटो : istock

इसे करने के बाद Issue Name में LIC का चुनाव करें। ये करने के बाद आपको आईपीओ में आवेदन करते समय जो एप्लीकेशन नंबर मिला था। उसे दर्ज करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
LIC IPO Allotment status how to check know here
LIC IPO Allotment Status - फोटो : istock

आप एप्लीकेशन के अलावा अपने पैन नंबर का इस्तेमाल भी शेयर अलॉटमेंट स्टेटस को चेक करने के लिए कर सकते हैं। ये करने के बाद I am not robot के विकल्प का चयन करके सबमिट करना है।

विज्ञापन
LIC IPO Allotment status how to check know here
LIC IPO Allotment Status - फोटो : Istock

बताए गए इन स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से अपने शेयर अलॉटमेंट स्टेटस के बारे में जान सकते हैं। ये प्रोसेस काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed