LIC Best Investment Scheme: रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को आर्थिक रूप से खुशहाल बनाने के लिए हम काफी पहले से बचत करने लगते हैं। गौरतलब बात है कि आज के दौर में महंगाई की रफ्तार जिस तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में आपको अपने पैसों को किसी अच्छी जगह पर निवेश करना जरूरी है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं। इस स्थिति में आपके बचत के पैसों की वैल्यू को बढ़ती मुद्रास्फीति की रफ्तार धीरे-धीरे कम कर देगी। अक्सर ये देखने को मिलता है कि अच्छी फाइनेंशियल प्लानिंग के न होने की वजह से कई लोगों को रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी में आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आपके इसी काम को आसान बनाने के लिए आज हम आपको एलआईसी की उन तीन शानदार स्कीम्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां निवेश करके आप अपने बुढ़ापे की जिंदगी को आर्थिक रूप से सुरक्षित कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
LIC Schemes: रिटायरमेंट के बाद भविष्य को करना चाहते हैं सुरक्षित, तो LIC की इन स्कीम्स में करें निवेश
एलआईसी जीवन लक्ष्य योजना
रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को आर्थिक रूप से सुरक्षित करने के लिए एलआईसी की यह स्कीम एक शानदार विकल्प है। इसमें पॉलिसीहोल्डर के पास दस तरह के सालाना भुगतान के विकल्पों में से किसी एक को चुनने का ऑप्शन होता है।
अगर आप इस स्कीम में 25 से 29 साल की उम्र में निवेश करते हैं। ऐसे में न्यूनतम खरीद मूल्य 10 लाख रुपये है। वहीं अगर आप 30 साल की उम्र से अधिक आयु में इस स्कीम में निवेश करते हैं। इस स्थिति में न्यूनतम खरीद मूल्य 1 लाख रुपये है।
Recharge Plan: 1198 रुपये के रिचार्ज पर 365 दिनों की वैलिडिटी, डाटा और कॉलिंग के साथ मिल रहे ये शानदार फायदे
एलआईसी जीवन शांति योजना
भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित करने के लिए यह स्कीम एक शानदार ऑप्शन है। इसमें आप सिंगल और ज्वाइंट दोनों ऑप्शन में से किसी एक का चुनाव करके निवेश शुरू कर सकते हैं।
एलआईसी की सरल पेंशन योजना
यह एलआईसी की एक नॉन लिंक्ड, एकल प्रीमियम व्यक्तिगत तत्काल वार्षिक योजना है। इस स्कीम में आपको एक मुश्त निवेश करना पड़ता है। इसके बाद आपको जीवन भर पेंशन का लाभ मिलता है।