{"_id":"69745489a2399b3dd50b5646","slug":"law-for-live-in-relationship-in-india-check-legal-rules-age-limit-documents-all-explained-2026-01-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लिव-इन में रह रहे हैं? ये नियम और दस्तावेज आपके लिए बेहद जरूरी हैं.....","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
लिव-इन में रह रहे हैं? ये नियम और दस्तावेज आपके लिए बेहद जरूरी हैं.....
Sat, 24 Jan 2026 02:51 PM IST
श्रुति गौड़
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Sat, 24 Jan 2026 02:51 PM IST
सार
Law for Live in Relationship in India: अगर आप लिन इन रिलेशनशिप में रहना चाहते हैं तो पहले नियमों और अपने अधिकारों के बारे में जान लें, ताकि आपको किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
लिव-इन में रह रहे हैं? ये नियम और दस्तावेज आपके लिए बेहद जरूरी हैं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Kya India Me Live In Relationship Legal Hai: भारत में लिव-इन रिलेशनशिप अब कोई नई बात नहीं रह गई है। पढ़ाई, नौकरी और बदलती सोच के साथ आज कई कपल शादी से पहले या बिना शादी साथ रहना चुन रहे हैं।
लिव-इन में रह रहे हैं? ये नियम और दस्तावेज आपके लिए बेहद जरूरी हैं
- फोटो : adobe
दोनों का वयस्क होना जरूरी
- लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के लिए दोनों पार्टनर का बालिग होना अनिवार्य है।
- पुरुष की उम्र कम से कम 21 साल और महिला की उम्र 18 साल होनी चाहिए।
- नाबालिग के साथ रहना कानूनन अपराध माना जाता है।
लिव-इन में रह रहे हैं? ये नियम और दस्तावेज आपके लिए बेहद जरूरी हैं
- फोटो : instagram
पहचान और रहने से जुड़े दस्तावेज रखें
- कपल को अपने पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड और किराए के घर का रेंट एग्रीमेंट रखना चाहिए।
- ये दस्तावेज आपकी उम्र के लिए भी प्रमाण पत्र का काम करते हैं।
- कई बार पुलिस या मकान मालिक द्वारा पूछताछ में ये दस्तावेज मददगार होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
लिव-इन में रह रहे हैं? ये नियम और दस्तावेज आपके लिए बेहद जरूरी हैं
- फोटो : Adobe stock
आपसी सहमति अनिवार्य
- लिव-इन पूरी तरह आपसी सहमति पर आधारित होना चाहिए।
- किसी भी तरह का दबाव, धोखा या जबरदस्ती कानून के दायरे में अपराध है।
- सहमति के बिना साथ रहना या रोककर रखना गंभीर मामला बन सकता है।
विज्ञापन
लिव-इन में रह रहे हैं? ये नियम और दस्तावेज आपके लिए बेहद जरूरी हैं
- फोटो : Adobe stock
पहले से शादीशुदा नहीं होना चाहिए
- लिव-इन रिलेशनशिप वैध तभी मानी जाती है जब दोनों पार्टनर अविवाहित हों।
- अगर कोई पहले से शादीशुदा है और बिना तलाक के किसी के साथ लिव-इन में रहता है, तो ये गैर कानूनी है।
- ऐसी हरकत कानूनी विवाद और अपराध का कारण बन सकती है।