फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लैपटॉप यूजर्स सावधान: आपकी एक गलती के कारण लग सकती है चार्जर में आग, जानें कैसे करें बचाव

Sat, 26 Aug 2023 04:55 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 26 Aug 2023 04:55 PM IST
विज्ञापन
Laptop charger can catch fire due to these mistakes
लैपटॉप चार्ज करते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? - फोटो : Pixabay

Laptop Alert: अगर कुछ साल पीछे जाएंगे तो देखेंगे कि जब कंप्यूटर आया था, तो ज्यादातर लोग हैरान थे कि ऐसा भी कुछ हो सकता है। पर अब ये हो रहा है और आज के समय में बच्चा-बच्चा कंप्यूटर/लैपटॉप का इस्तेमाल कर रहा है। स्कूल, कॉलेज और दफ्तर समेत अन्य जगहों पर लोग लैपटॉप का इस्तेमाल कर रहे हैं। लैपटॉप के अपने कई फायदे भी हैं, जैसे- आप इसे कहीं भी ले जा सकते हैं, कहीं भी रखकर काम कर सकते हैं, बैटरी की मदद से बिजली न होने पर भी लैपटॉप से काम किया जा सकता है आदि। पर क्या आप जानते हैं कि आपकी एक छोटी सी गलती के कारण लैपटॉप के चार्जर में आग तक लग सकती है। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी गलतियां हैं जिन्हें हमें करने से बचना चाहिए। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

Laptop charger can catch fire due to these mistakes
लैपटॉप चार्ज करते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? - फोटो : istock

इन गलतियों को करने से बचें:-

नंबर 1

  • लैपटॉप को चार्ज करते समय ध्यान रखें कि चार्जर को बिस्तर पर न रखें, क्योंकि अगर शॉर्ट सर्किट होता है, तो बिस्तर में आग लगने का खतरा रहता है और ये एक बड़ी घटना के रूप में भी सामने आ सकता है। इसलिए इस बात का ध्यान रखा जा सकता है।
Laptop charger can catch fire due to these mistakes
लैपटॉप चार्ज करते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? - फोटो : istock

नंबर 2

  • अगर आप लैपटॉप का इस्तेमाल करते हैं, तो ध्यान रखें कि चार्जर का इस्तेमाल तभी करें जब आपको लैपटॉप चार्ज करना हो। कई लोग चार्जर को स्विच में लगाकर ऑन रखते हैं, फिर चाहे चार्जर लैपटॉप में लगा न हो। इससे चार्जर गर्म होता है और आग लगने की संभावना बन सकती है। इसलिए ऐसा करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Laptop charger can catch fire due to these mistakes
लैपटॉप चार्ज करते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? - फोटो : Istock

नंबर 3

  • अमूमन लोग चार्जर को लैपटॉप में लगाकर अपना काम करने लगते हैं या उसे कहीं रख देते हैं। पर आपको इस दौरान ध्यान देना है कि अगर चार्जर ज्यादा गर्म हो रहा है या लैपटॉप ज्यादा गर्म हो रहा है, तो चार्जर हटा दें और टेक्नीशियन से संपर्क करें। इसके बाद ही इसका इस्तेमाल करना चाहिए।
विज्ञापन
Laptop charger can catch fire due to these mistakes
लैपटॉप चार्ज करते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? - फोटो : Pixabay

नंबर 4

  • एक बात को पूरी तरह सुनिश्चित करें कि कभी भी लैपटॉप को ओवर चार्ज न करें। कई लोग लैपटॉप को चार्ज पर लगा तो देते हैं, लेकिन चार्जिंग फुल होने के बाद भी चार्जर को हटाते नहीं हैं। ऐसा बिल्कुल न करें, वरना चार्जर और लैपटॉप में लगी बैटरी जल्द खराब हो सकती है और इससे आग लगने का खतरा भी कई गुना बढ़ सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed