Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
Lakhpati Didi Yojana Benefits, Registration Process, Eligibility And Document Requirement
{"_id":"670a3e9ffc1d73c31c009c2d","slug":"lakhpati-didi-yojana-benefits-registration-process-eligibility-and-document-requirement-2024-10-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lakhpati Didi Yojana: इस स्कीम के अंतर्गत सरकार महिलाओं को दे रही है बिना ब्याज दर के पांच लाख रुपये का लोन?","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Lakhpati Didi Yojana: इस स्कीम के अंतर्गत सरकार महिलाओं को दे रही है बिना ब्याज दर के पांच लाख रुपये का लोन?
Lakhpati Didi Yojana: समृद्ध और सशक्त भारत के सपने को साकार करने के लिए महिलाओं और पुरुषों को एक साथ आगे आने की जरूरत है। महिला और पुरुष के समान योगदान से ही देश की अर्थव्यवस्था तेजी से विकास करेगी। इसी चीज को ध्यान में रखते हुए सरकार देश में महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक स्तर पर सशक्त करने के लिए कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही है। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की लखपति दीदी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे खासतौर पर महिलाओं के लिए शुरू किया गया है।
लखपति दीदी योजना के जरिए सरकार देश की महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाना चाहती है। यह महिलाओं के लिए चलाया जा रहा एक खास तरह का स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम है। योजना के अंतर्गत सरकार देश की 3 करोड़ महिलाओं को लखपति बनाना चाहती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -
2 of 5
Women
- फोटो : AdobeStock
सरकार लखपति दीदी योजना के अंतर्गत महिलाओं को पांच लाख रुपये का लोन दे रही है। इस लोन पर महिलाओं को ब्याज नहीं देना होता है। लखपति दीदी योजना के अंतर्गत मिलने वाला लोन ब्याज मुक्त होता है।
3 of 5
Women
- फोटो : AdobeStock
सरकार की इस योजना में 18 से लेकर 50 साल तक की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। इसके अलावा जिन महिलाओं के परिवार में कोई सरकारी नौकरी कर रहा है उन्हें इस स्कीम का लाभ नहीं मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Women
- फोटो : AdobeStock
लखपति दीदी योजना का लाभ लेने के लिए आपको किसी स्वयं सहायता समूह से जुड़ना होगा। स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद महिला को क्षेत्रीय स्वयं सहायता समूह के कार्यालय में जाकर जरूरी दस्तावेज और अपने बिजनेस प्लान को जमा करना होगा।
विज्ञापन
5 of 5
Women
- फोटो : AdobeStock
अगर आप लखपति दीदी योजना का लाभ लेना चाहती हैं तो आपके पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, इनकम प्रूफ, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर आदि दस्तावेज होने चाहिए। अगर आपके पास ये दस्तावेज नहीं हैं तो आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।