PM Kisan Samman Nidhi Yojana: भारत सरकार वैसे तो अलग-अलग वर्गों के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। जैसे- किसानों के लिए प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना। दरअसल, इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है और इस पैसे को साल में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। इसी कड़ी में इस बार 16वीं किस्त जारी होनी है, जिसकी तारीख योजना से जुड़े लाभार्थी जानना चाहते हैं। पर शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि किस्त की तारीख के अलावा किसान अपना स्टेटस भी चेक कर सकते हैं, जिससे वो जान सकते हैं कि उन्हें किस्त का लाभ मिल सकता है या नहीं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में सबकुछ जान सकते हैं...
{"_id":"659cd0218e9a13605c0c8ee9","slug":"know-the-process-to-check-pm-kisan-samman-nidhi-yojana-release-date-and-installment-status-here-2024-01-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: यहां जानें कब जारी हो सकती है 16वीं किस्त और किसान कैसे चेक कर सकते हैं अपना स्टेटस","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: यहां जानें कब जारी हो सकती है 16वीं किस्त और किसान कैसे चेक कर सकते हैं अपना स्टेटस
Tue, 09 Jan 2024 10:21 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 09 Jan 2024 10:21 AM IST
विज्ञापन
16वीं किस्त रिलीज होने की तारीख क्या है?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
16वीं किस्त रिलीज होने की तारीख क्या है?
- फोटो : istock
किस्त कब आ सकती है?
- दरअसल, 16वीं किस्त का इंतजार तो किसानों को बेसब्री से है, लेकिन अभी आधिकारिक तौर पर इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फरवरी-मार्च में ये किस्त जारी हो सकती है।
16वीं किस्त रिलीज होने की तारीख क्या है?
- फोटो : istock
किसान अपना स्टेटस ऐसे चेक कर सकते हैं-
स्टेप 1
- अगर आप भी योजना से जुडे़ हैं और अपना स्टेटस चेक करना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है
- वेबसाइट पर फिर आपके सामने 'Know Your Status' वाला ऑप्शन आएगा, वहां क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन
16वीं किस्त रिलीज होने की तारीख क्या है?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना है और फिर स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड भरें
- अब आपको गेट ओटीपी वाले विकल्प पर क्लिक करना है और फिर आपके मोबाइल नंबर पर जो ओटीपी आएगा उसे यहां दर्ज कर सब्मिट पर क्लिक कर दें
विज्ञापन
16वीं किस्त रिलीज होने की तारीख क्या है?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- अब सामने स्क्रीन पर आपको अपना स्टेटस नजर आएगा, जहां पर आपको ई-केवाईसी, पात्रता और लैंड सिडिंग के स्टेटस को चेक करना है और देखना है कि इनके आगे क्या लिखा है
- अगर इन तीनों के आगे या किसी एक के भी आगे 'नो' लिखा है, तो आपकी किस्त अटक सकती है
- वहीं, अगर इन तीनों के आगे 'यस' लिखा हुआ है, तो आपके खाते में किस्त के पैसे आ सकते हैं।