Kisan Vikas Patra Scheme: अपने बचत के पैसों पर हर कोई अच्छा रिटर्न पाना चाहता है। ऐसे में देश की एक बड़ी आबादी अपने बचत के पैसों की एफडी करा देती है या उसे बैंक में जमा रहने देती है। गौरतलब बात यह है कि निवेश के इन क्षेत्रों में आपके पैसे पूरी तरह सुरक्षित जरूर रहते हैं, लेकिन यहां ज्यादा मात्रा में रिटर्न नहीं मिलता है। अगर आप अपने बचत के पैसों पर शानदार रिटर्न पाना चाहते हैं। ऐसे में आज हम आपको एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम किसान विकास पत्र योजना है। इस स्कीम की खास बात यह है कि इसमें निवेश किए गए आपके पैसे मात्र 120 महीनों में डबल हो जाते हैं। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते देश में अधिकांश लोग किसान विकास पत्र योजना में निवेश करना पसंद करते हैं। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं किसान विकास पत्र योजना के बारे में विस्तार से -
Kisan Vikas Patra: यह स्कीम कुछ महीनों में कर देगी आपके पैसों को डबल, ऐसे करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में भारत सरकार ने किसान विकास पत्र योजना की ब्याज दरों में 20 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है। ऐसे में जो लोग इस स्कीम में निवेश कर रहे हैं। उनके पैसे पहले के मुकाबले तीन महीने पहले ही डबल हो जाएंगे।
Govt Scheme: किसानों को उद्योग लगाने के लिए सरकार दे रही है बंपर सब्सिडी, जानिए क्या है स्कीम
वर्तमान समय में किसान विकास पत्र योजना में निवेश करने पर ग्राहकों को 7.20 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। नियमों में बदलाव होने के बाद अब मैच्योरिटी पीरियड 10 साल हो गया है।
इस स्कीम की खास बात यह है कि इसमें आप 1 हजार रुपये से भी निवेश शुरू कर सकते हैं। वहीं आप 100 रुपये के मल्टीपल में भी निवेश कर सकते हैं। वहीं अधिकतम निवेश की सीमा को अभी तक तय नहीं किया गया है।
आप आसानी से किसान विकास पत्र योजना में अपना खाता खुलवा सकते हैं। इसके लिए आपको पोस्ट ऑफिस में जाकर जमा रसीद के साथ आवेदन को भरना होगा। यहां आप अपने निवेश के पैसों को नगद, चेक या डिमांड ड्राफ्ट से जमा कर सकते हैं।
NPS: रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी होगी सुरक्षित, 200 रुपये के निवेश से जीवन भर मिलेगी 50 हजार रुपये की पेंशन