फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: ये एक मैसेज बताएगा किसे 13वीं किस्त मिल सकती है किसे नहीं, ऐसे करें चेक

Sat, 07 Jan 2023 11:08 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 07 Jan 2023 11:08 AM IST
विज्ञापन
Kisan Samman Nidhi 2023 Eligible and Ineligible Farmers List Know Who will Receive 13th Kist News in Hindi
पीएम किसान योजना का स्टेटस कैसे चेक करें? - फोटो : istock

Kisan Samman Nidhi Yojana: राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार, दोनों ही ऐसी कई योजनाओं का संचालन कर रहे हैं जो लाभकारी और कल्याणकारी दोनों ही है। इन योजनाओं का लाभ एक बड़ी संख्या में लोग ले रहे हैं और उन्हें इनसे काफी मदद भी मिल रही है। जैसे- किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से मिल रही है। केंद्र सरकार की इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को हर चार महीने में 2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है यानी किसानों को सालाना 6 हजार रुपये मिलते हैं। वहीं, इस बार लाभार्थियों को 13वीं किस्त का इंतजार है जो जल्द ही किसानों के बैंक खाते में आ सकती है। पर अगर आप जानना चाहते हैं कि क्या आपको किस्त के पैसे मिलेंगे या नहीं, तो ये आप अपने स्टेटस में एक मैसेज के जरिए जान सकते हैं। तो चलिए इसे देखने की प्रक्रिया के बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Kisan Samman Nidhi 2023 Eligible and Ineligible Farmers List Know Who will Receive 13th Kist News in Hindi
पीएम किसान योजना का स्टेटस कैसे चेक करें? - फोटो : istock

क्या है ये मैसेज?

  • अगर किसान जानना चाहते हैं कि उनको किस्त का लाभ मिल पाएगा या नहीं, तो इसके लिए आपको अपने स्टेटस में तीन चीजें देखनी है। पहली लैंड सिडिंग, दूसरा ई-केवाईसी और तीसरा पात्रता। अगर स्टेटस में इन तीनों के आगे 'यस' लिखा हुआ है, तो इसका मतलब है कि आपको किस्त का लाभ मिल सकता है। दूसरी तरफ अगर इनमें से किसी एक के आगे 'नो' लिखा है, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
Kisan Samman Nidhi 2023 Eligible and Ineligible Farmers List Know Who will Receive 13th Kist News in Hindi
पीएम किसान योजना का स्टेटस कैसे चेक करें? - फोटो : istock

स्टेटस चेक करने का ये है तरीका:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं और अपना स्टेस चेक करके किस्त के बारे में जानना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक किसान पोर्टल पर जाना है
विज्ञापन
विज्ञापन
Kisan Samman Nidhi 2023 Eligible and Ineligible Farmers List Know Who will Receive 13th Kist News in Hindi
पीएम किसान योजना का स्टेटस कैसे चेक करें? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • यहां पर आपको 'बेनिफिशियरी स्टेटस' वाला विकल्प दिखेगा, जिस पर आपको क्लिक करना है
  • अब आपको योजना का रजिस्ट्रेशन नंबर या फिर अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर यहां दर्ज करना है
विज्ञापन
Kisan Samman Nidhi 2023 Eligible and Ineligible Farmers List Know Who will Receive 13th Kist News in Hindi
पीएम किसान योजना का स्टेटस कैसे चेक करें? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • इसके बाद स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को भरें
  • अब सबमिट वाले बटन पर क्लिक करें
  • फिर आपके सामने स्टेटस आ जाएगा और आपको  ई-केवाईसी, पात्रता और लैंड सिडिंग के आगे 'यस' लिखा है या 'नो' इसे चेक कर लेना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed