भारत की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा भाग कृषि क्षेत्र पर आधारित है। ऐसे में देश की आबादी का एक बड़ा हिस्सा कृषि से जुड़ा हुआ है। भारत में किसानों की स्थिति काफी बदहाल है। कई सरकारी योजनाओं और इनिशिएटिव के बाद भी किसानों की दशा सुधरी नहीं है। कृषि करते समय किसानों को कई तरह के जोखिमों का सामना करना पड़ता है। उनकी फसल की गुणवत्ता कैसी होगी ये बात मौसम चक्र और वर्षा पर निर्भर करती है। भारत में हर साल किसानों को मौसम की मार झेलनी पड़ती है। ऐसे में किसानों को मजबूरन गांव के संपन्न व्यक्ति से कर्ज लेना पड़ता है, जिसकी ब्याज दर काफी ज्यादा होती है। ऐसे में धीरे-धीरे किसान कर्ज के बोझ में दबता चला जाता है। इससे उसकी आर्थिक स्थिति काफी बदहाल हो जाती है। किसानों की इसी समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार ने 1998 में किसान क्रेडिट कार्ड की शुरुआत की थी। आइए जानते हैं इसके बारे में -
Kisan Credit Card: किसानों के लिए ये कार्ड है बेहद खास, सस्ती ब्याज दरों पर मिलता है तीन लाख रुपये तक का लोन
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 16 Mar 2022 01:09 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन