फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बात काम की: भूल गए हैं डीएल साथ ले जाना, तो अपनाएं ये तरीका, नहीं करेंगे ट्रैफिक पुलिस वाले परेशान

Sat, 16 Apr 2022 04:13 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 16 Apr 2022 04:13 PM IST
विज्ञापन
Keep Driving Licence in Digilocker You Can Show to Traffic Police at the Time of Checking DL
डिजिलॉकर के फायदे क्या हैं - फोटो : iStock

आज के दौर में हर किसी को जल्दी है। किसी को काम पर पहुंचने की जल्दी, तो किसी को घर पहुंचने की जल्दी। मतलब हर कोई अपने समय को बचाने में लगा हुआ है। उदाहरण के लिए लोग अपने दफ्तर, कॉलेज या अन्य जगहों पर जब जाते हैं, तो सबसे पहले ये सोचते हैं कि उनका समय कितना लगेगा। ऐसे में लोग समय बचाने के लिए कई तरीके अपनाते हैं। जैसे- लोग अपने वाहन से यात्रा करते हैं। लेकिन अपने दोपहिया या चार पहिया वाहने चलाने के लिए आपके पास गाड़ी के दस्तावेज के अलावा ड्राइविंग लाइसेंस भी होना चाहिए। जबकि कई बार लोग किसी कारण से इसे अपने पास नहीं रख पाते हैं। ऐसे में उनका चालान कट जाता है। लेकिन हम आपको डिजीलॉकर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आपका चालान कटने से बच सकता है। तो चलिए बिना देर किए इस बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

Keep Driving Licence in Digilocker You Can Show to Traffic Police at the Time of Checking DL
डिजिलॉकर के फायदे क्या हैं - फोटो : istock
  • दरअसल, डिजीलॉकर एक एप है जिसे आप अपने स्मार्टफोन में गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करके इंस्टॉल कर सकते हैं। बात अगर इस एप की करें, तो डिजीलॉकर को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की तरफ से काफी पहले ही जारी किया जा चुका है।
Keep Driving Licence in Digilocker You Can Show to Traffic Police at the Time of Checking DL
डिजिलॉकर के फायदे क्या हैं - फोटो : iStock

कैसे करेगा काम?

  • इस डिजीलॉकर का इस्तेमाल करने के लिए आपको पहले तो इसे अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल करना है। इसके बाद यहां पर आप अपनी गाड़ी के सभी दस्तावेज ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, पीओसी और इंश्योरेंस आदि रख सकते हैं। वहीं, आप हार्ड कॉपी की जगह पर डिजीलॉकर में मौजूद दस्तावेज को ट्रैफिक पुलिस वालों को दिखा सकते हैं और वो इसे मान्य करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Keep Driving Licence in Digilocker You Can Show to Traffic Police at the Time of Checking DL
डिजिलॉकर के फायदे क्या हैं - फोटो : istock

ऐसे से करें डाउनलोड और इंस्टॉल:-

स्टेप 1

  • सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर से या इसके आधिकारिक लिंक digilocker.gov.in से डिजीलॉकर एप को डाउनलोड कर लेना है। फिर आपको नाम, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि समेत बाकी जानकारी भरकर सबमिट कर देना है।
विज्ञापन
Keep Driving Licence in Digilocker You Can Show to Traffic Police at the Time of Checking DL
डिजिलॉकर के फायदे क्या हैं - फोटो : istock

स्टेप 2

  • इसके बाद आपको मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करना है, और पिर अपना यूजरनेम और पासवर्ड बनाकर लॉगिन कर लेना है। अब आपको यहां पहले सेक्शन में सरकारी एजेंसियों द्वारा जारी किए गए सर्टिफिकेट, उनके यूआरएल लिंक, उनके जारी होने की तारीख और इन्हें शेयर करने का विकल्प दिखेगा। जबकि दूसरे ऑप्शन में आपको जो सर्टिफिकेट अपलोड किए हैं, उनकी जानकारी और शेयर के साथ ई-साइन का विकल्प मिलेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed