July Bank Holiday List in Hindi: आज के समय में जब हमें बैंकिंग से जुड़ा कोई काम होता है तो हमारे कई काम ऑनलाइन ही हो जाते हैं। जैसे- किसी को पैसे भेजने हों, लोन के लिए आवेदन करना हो, एटीएम कार्ड नया मंगवाना हो आदि। यहां तक कि पैसे भी एटीएम से जब चाहें तब निकाल सकते हैं। हालांकि, अब भी कई कामों के लिए हमें बैंक जाना पड़ता है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि अगर आप किसी काम से बैंक जा रहे हैं तो पहले ये जान लें कि किस-किस दिन बैंक बंद रह सकते हैं। दरअसल, अगले महीने जुलाई में बैंकों की छुट्टी की लिस्ट आप यहां देख सकते हैं और जान सकते हैं कि किस दिन बैंक बंद रहेंगे। तो चलिए जानते हैं जुलाई में किस-किस दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी...
{"_id":"6679128256ca14185d021bc8","slug":"july-2024-bank-holiday-list-check-rbi-holiday-list-in-hindi-2024-06-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bank Holiday July 2024: बैंक जाने से पहले जरूर चेक कर लें सूची, जुलाई में इतने दिन रहेंगे बंद","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Bank Holiday July 2024: बैंक जाने से पहले जरूर चेक कर लें सूची, जुलाई में इतने दिन रहेंगे बंद
Mon, 24 Jun 2024 12:01 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 24 Jun 2024 12:01 PM IST
विज्ञापन
जुलाई 2024 में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुलाई 2024 में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे?
- फोटो : Istock
जुलाई में इस-इस दिन बंद रहेंगे बैंक:-
3, 6 और 7 जुलाई को
- 3 जुलाई को बेह दीनखलाम की वजह से शिलांग के बैंक बंद रहेंगे। जबकि, 6 जुलाई को मिजो हमीचे इंसुइहखौम पावल यानी एमएचआईपी दिवस के मौके पर अजवाल में और 7 जुलाई को रविवार की छुट्टी के कारण पूरे देश के बैंकों में छुट्टी रहेगी।
जुलाई 2024 में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे?
- फोटो : Istock
8, 9 और 13 जुलाई को
- 8 जुलाई को कांग-रथयात्रा के कारण इंफाल में, 9 जुलाई को द्रुक्पा त्से-जी की वजह से गंगटोक में और 13 जुलाई को महीने का दूसरा शनिवार है जिसके कारण इस दिन पूरे देश के सभी बैंक बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाई 2024 में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे?
- फोटो : Istock
14, 16 और 17 जुलाई को
- 14 जुलाई को रविवार है इसलिए इस दिन पूरे देश के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी। वहीं, 16 जुलाई को उत्तराखंड का मशहूर त्योहार हरेला है जिसके कारण प्रदेश की राजधानी देहरादून के बैंक बंद रहेंगे
- 17 जुलाई को मुहर्रम होने के कारण देश के कई राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
विज्ञापन
जुलाई 2024 में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे?
- फोटो : istock
21, 27 और 28 जुलाई को
- 21 जुलाई को रविवार की छुट्टी के कारण पूरे देश के सभी बैंक और 27 जुलाई को चौथा शनिवार होने के कारण देश के सभी बैंक बंद रहेंगे। जबकि, 28 जुलाई को रविवार है जिसके कारण इस दिन पूरे देश के सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी।