Card Tokenization: अगर आप डेबिट और क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो ये खबर खास आपके लिए है। 1 जुलाई से क्रेडिट और डेबिट कार्ड से पेमेंट करने के नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब 1 जुलाई से कार्ड से पेमेंट करने पर टोकनाइज सिस्टम लागू हो रहा है। कार्ड टोकनाइजेशन सिस्टम आने के बाद क्रेडिट-डेबिट कार्ड से जुड़ी ट्रांजैक्शन में पारदर्शिता आएगी। टोकनाइजेशन से तात्पर्य एक यूनिक कोड के जरिए वास्तविक कार्ड की डिटेल्स को बदलना है। आरबीआई के इस कदम से क्रेडिट और डेबिट कार्ड के माध्यम से हो रही लेनदेन पहले के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित हो जाएगी। ऐसे में क्रेडिट-डेबिट कार्ड से जुड़ी फ्रॉड की घटनाएं काफी कम होंगी। डेबिट और क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते समय आपको अपने कार्ड को टोकनाइज करना होगा। अगर आप ऐसा नहीं करते, तो आपके सेव्ड कार्ड को हटा दिया जाएगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उस प्रोसेस के बारे में जिसकी मदद से आप अपने कार्ड को टोकनाइज कर सकते हैं।
Card Tokenization: 1 जुलाई से लागू होने जा रहा टोकन सिस्टम, ऐसे करें अपने क्रेडिट-डेबिट कार्ड को टोकनाइज
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:01 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन