फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jio Recharge Plan: जियो के इन प्लान्स में मिल रहे हैं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के फ्री सब्सक्रिप्शन, रिचार्ज कराने पर मिलेंगे ढेरों बेनिफिट्स

Fri, 18 Feb 2022 01:03 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 18 Feb 2022 01:03 PM IST
विज्ञापन
Jio Recharge plan free subscription of OTT platforms are available In these plans of Jio Know about them
जियो के इन प्लान्स में मिल रहा है ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का फ्री सब्सक्रिप्शन - फोटो : Twitter

रिलायंस जियो देश की सबसे बड़ी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों में से एक है। इसके यूजर फ्रेंडली प्लान्स के चलते लोगों द्वारा इसे सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। जियो को ये बखूबी मालूम है कि यूजर्स को क्या चाहिए, इसलिए कंपनी ग्राहकों को अपने प्लान में कई दूसरे बेनिफिट्स भी देती है। इसमें प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों प्लान शामिल हैं। आज हम आपको जियो के ऐसे ही पोस्टपेड प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इसमें नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम और डिज्नी+ हॉटस्टार आदि शामिल हैं। आमतौर पर इनके मंथली सब्सक्रिप्शन के लिए आपको करीब 667 रुपये खर्च करने होते हैं, लेकिन जियो के इन प्लान्स में तीनों फ्री मिल जाते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको जियो के ऐसे ही तीन खास पोस्टपेड रिचार्ज प्लान्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनमें आपको ये बेनिफिट्स मिलेंगे। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -

Jio Recharge plan free subscription of OTT platforms are available In these plans of Jio Know about them
जियो के इन प्लान्स में मिल रहा है ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का फ्री सब्सक्रिप्शन - फोटो : istock
399 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान
  • जियो के 399 रुपये वाले प्लान में आपको मंथली 75 GB डाटा दिया जाता है। साथ ही किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग व प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलते हैं। अतिरिक्त सुविधाओं में आपको इसमें नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम और हॉटस्टार बिल्कुल फ्री मिलता है। इसके अलावा जियो एप्स का फ्री एक्सेस भी मिलता है। 
Jio Recharge plan free subscription of OTT platforms are available In these plans of Jio Know about them
जियो के इन प्लान्स में मिल रहा है ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का फ्री सब्सक्रिप्शन - फोटो : Istock

599 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान

  • 599 रुपये की कीमत वाला ये जियो का प्लान एक फैमली प्लान है। खास बात ये है कि इसमें यूजर को एक नया सिम कार्ड दिया जाता है। वहीं इस प्लान में आपको 100GB डाटा के साथ 200GB का रोलओवर डाटा भी दिया जाता है। अनलिमिटेड कॉलिंग व हर रोज 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है। इसमें भी आपको नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम और हॉटस्टार के साथ  जियो एप्स का फ्री एक्सेस मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Jio Recharge plan free subscription of OTT platforms are available In these plans of Jio Know about them
जियो के इन प्लान्स में मिल रहा है ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का फ्री सब्सक्रिप्शन - फोटो : i stock

799 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान

  • अब आता है जियो का 799 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान, जिसमें यूजर को मंथली 150 GB डाटा दिया जाता है। साथ ही 200GB का रोलओवर डाटा भी मिलता है। इस फैमली प्लान में आपको दो सिम कार्ड मिलते हैं। वहीं अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 100 एसएमएस भी मिलते हैं। 
विज्ञापन
Jio Recharge plan free subscription of OTT platforms are available In these plans of Jio Know about them
जियो के इन प्लान्स में मिल रहा है ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का फ्री सब्सक्रिप्शन - फोटो : istock
  • अतिरिक्त सुविधाओं में आपको नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम और हॉटस्टार का बिल्कुल फ्री एक्सेस मिल रहा है। इसके अलावा जियो एप्स का फ्री एक्सेस मिल रहा है.
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed