फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Railways: इस लोकप्रिय रेलवे स्टेशन का बदल गया है कोड, फटाफट करें चेक वरना बुक नहीं होगा टिकट

Sat, 01 Jan 2022 05:36 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sat, 01 Jan 2022 05:36 PM IST
विज्ञापन
Jhansi Railway Station Code Name is changed know what is the new code name of this station
बदल गए कई रेलवे स्टेशन के नाम (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

अगर आप भी रेल से यात्रा करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। अगर आप ट्रेन यात्रा के लिए टिकट खुद बुक करते हैं तो आपको पता होगा कि आईआरसीटीसी पर टिकट बुक करते समय स्टेशन का कोड डालना होता है। यदि स्टेशन कोड गलत होता है तो टिकट बुक नहीं हो पाती है। इसलिए ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। दरअसल, एक लोकप्रिय रेलवे स्टेशन का कोड बदल दिया गया है। अगर आपको इसके बारे में नहीं पता तो घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। हम आपको इसके बारे में पूरी जानकारी देंगे। मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश सरकार की अधिसूचना के बाद भारतीय रेलवे ने अपने कंप्यूटर सिस्टम में एक स्टेशन का कोड बदल दिया है। अब झांसी रेलवे स्टेशन का कोड नेम बदल दिया गया है। पहले इस स्टेशन का कोड जेएचएस था। ऐसा केवल झांसी स्टेशन के साथ ही नहीं किया गया बल्कि पिछले कुछ समय से यूपी समेत कई अन्य राज्यों में कई रेलवे स्टेशन के नाम भी बदले गए हैं। 

Jhansi Railway Station Code Name is changed know what is the new code name of this station
बदल गए कई रेलवे स्टेशन के नाम (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

आपने सुना होगा कि यूपी में पिछले दिनों कई बड़े रेलवे स्टेशन के नाम बदले गए थे। इसी कड़ी में सबसे पहले मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदल कर दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन किया गया था। साथ ही मंडुआडीह स्टेशन को  'बनारस जंक्शन' का नाम दिया गया था। इसी के साथ इलाहाबाद जंक्शन का भी नाम बदलकर प्रयागराज जंक्शन कर दिया गया। 

Jhansi Railway Station Code Name is changed know what is the new code name of this station
बदल गए कई रेलवे स्टेशन के नाम (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

कुछ दिन पहले फैजाबाद जंक्शन का नाम भी बदलकर अयोध्या कैंट किया गया है। इसी लिस्ट में अब एक और नाम को शामिल करते हुए झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jhansi Railway Station Code Name is changed know what is the new code name of this station
बदल गए कई रेलवे स्टेशन के नाम (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन होने के बाद से इसका कोड भी बदल गया है। 

विज्ञापन
Jhansi Railway Station Code Name is changed know what is the new code name of this station
बदल गए कई रेलवे स्टेशन के नाम (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

अब आपको ट्रेन की टिकट बुक करते समय जेएचएस की जगह वीजीएलबी लिखना होगा। वरना आपका टिकट बुक नहीं हो पाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed