Is Today Bank Open Or Closed: पिछले कुछ वर्षों में तकनीक काफी तेजी से बदली है जिसका सीधा असर हमारे जीवन और हमारे कामों पर पड़ा है। घर बैठे एक क्लिक में हमारे काम हमारे मोबाइल या कंप्यूटर द्वारा हो जाते हैं। उदाहरण के लिए जैसे बैंकिंग से जुड़े कामों को ही ले लीजिए।
{"_id":"6961b580ac2903f0cd0c69a3","slug":"is-today-bank-open-are-banks-open-or-closed-on-saturdays-bank-kya-aaj-band-hai-2026-01-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Today Bank Holiday: आज शनिवार को बैंक खुले हैं या बंद हैं? यहां चेक करें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Today Bank Holiday: आज शनिवार को बैंक खुले हैं या बंद हैं? यहां चेक करें
Sat, 10 Jan 2026 07:42 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 10 Jan 2026 07:42 AM IST
सार
Bank Kya Aaj Band Hai Ya Kule Hain: अगर आप आज बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले ये चेक कर लें कि क्या आज बैंक बंद हैं या फिर खुले हैं?
विज्ञापन
बैंक आज खुले हैं या बंद हैं?
- फोटो : Amar Ujala
बैंक आज खुले हैं या बंद हैं?
- फोटो : AdobeStock
क्या आज बैंक खुला है या बंद है?
- आप अगर आज किसी काम से बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो जान लें कि आज आपका बैंक से जुड़ा काम नहीं हो पाएगा क्योंकि आज बैंक बंद है। दरअसल, आज महीना का दूसरा शनिवार है और भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, हर महीने के दूसरे शनिवार को पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे। इसलिए आज के दिन पूरे देश के बैंक बंद हैं।
बैंक आज खुले हैं या बंद हैं?
- फोटो : Adobe Stock
ऑनलाइन सेवाओं पर क्या होगा असर?
- जहां एक तरफ आज महीना का दूसरा शनिवार होने की वजह से देश के सभी बैंक पूरी तरह से बंद रहेंगे, तो वहीं दूसरी तरफ ऑनलाइन सेवाएं रोजाना की तरह चलती रहेंगी। बैंक से जुड़ी एप पर आप पर आप किसी को पैसे भेज भी पाएंगे और किसी से प्राप्त भी कर पाएंगे। साथ ही बाकी काम भी एप पर रोज की तरह ही होते रहेंगे। इन पर बैंक की छुट्टी का कोई असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक आज खुले हैं या बंद हैं?
- फोटो : Adobe Stock
कल भी बंद रहेगा बैंक
- कल यानी 11 जनवरी 2026 को भी बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि इस दिन रविवार का अवकाश रहेगा। इसलिए कल भी पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 12 जनवरी 2026 को स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन होने की वजह से इस दिन कोलकाता में बैंकों की छुट्टी रहेगी। जबकि, 14 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति/माघ बिहू की वजह से अहमदाबाद, भुवनेश्वर, गुवाहाटी और ईटानगर में बैंक बंद रहेंगे।
विज्ञापन
बैंक आज खुले हैं या बंद हैं?
- फोटो : Adobe Stock
आगे कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
- 15 जनवरी 2026 - उत्तरायण पुण्यकाल/पोंगल/माघे संक्रांति/मकर संक्रांति के कारण बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, हैदराबाद और विजयवाड़ा के बैंक बंद रहेंगे
- 16 जनवरी 2026 - तिरुवल्लुवर दिवस की वजह से चेन्नई में बैंकों की छुट्टी रहेगी
- 17 जनवरी 2026 - उझावर थिरुनाल के कारण चेन्नई में बैंक बंद रहेंगे