IRCTC Refund Rules: यात्रा के दौरान हर कोई चाहता है कि वो ऐसे वाहन से सफर पर जाए, जिससे उसे किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। ऐसे में कोई खुद के वाहन से, कोई बस तो कोई प्लेन से यात्रा करना पसंद करता है। लेकिन इस बात में कोई दो राय नहीं कि भारत में रहने वाली एक बड़ी संख्या ट्रेन से यात्रा करना पसंद करती है। भारतीय रेलवे कई तरह की सुविधाएं अपने यात्रियों को प्रदान करता है। कंफर्ट सीट के अलावा शौचालय और खाने-पीने की व्यवस्था भी ट्रेन में रहती है। वहीं, ट्रेन से यात्रा करने के लिए लोग ऑनलाइन टिकट भी बुक करते हैं। आईआरसीटीसी के आ जाने के बाद से ऑफलाइन टिकटों की जगह पर लोग ऑनलाइन टिकट बुक काफी करते हैं। लेकिन कई बार देखने को मिलता है कि टिकट बुक करने के दौरान लोगों के पैसे कट जाते हैं और ट्रेन टिकट भी बुक नहीं होता है। ऐसे में लोग परेशान हो जाते हैं कि अब उनके पैसे वापस कैसे मिलेंगे? लेकिन ऐसे में आपको घबराने या परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपके पैसे आपको कैसे रिफंड मिल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"62a436f8a9ad655717061dcd","slug":"irctc-train-ticket-not-booked-but-money-deducted-know-how-to-get-refund-full-details-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IRCTC Refund Rules: ट्रेन टिकट बुक करते समय कट गए हैं पैसे और नहीं हुआ टिकट भी बुक, तो ऐसे पाएं पूरा पैसा वापस","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
IRCTC Refund Rules: ट्रेन टिकट बुक करते समय कट गए हैं पैसे और नहीं हुआ टिकट भी बुक, तो ऐसे पाएं पूरा पैसा वापस
Sat, 11 Jun 2022 12:08 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 11 Jun 2022 12:08 PM IST
विज्ञापन
IRCTC Refund Rules: ट्रेन टिकट का रिफंड लेने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
irctcIRCTC Refund Rules: ट्रेन टिकट का रिफंड लेने का तरीका क्या है
- फोटो : IRCTC official website
क्यों होता है ऐसा?
- वैसे तो ऑनलाइन टिकट आसानी से बुक हो जाता है, लेकिन कई बार आईआरसीटीसी से ट्रेन टिकट बुक करते समय कुछ दिक्कतें आ जाती हैं। जैसे- टिकट बुक करते समय पैसे कट जाते हैं, लेकिन टिकट बुक नहीं होता है। वेबसाइट पर काफी लोड होने की वजह से कई बार ऐसा हो जाता है।
IRCTC Refund Rules: ट्रेन टिकट का रिफंड लेने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
ये भी कारण हो सकते हैं:-
- पोर्टल पर सीट खाली दिखती है, लेकिन बुकिंग के समय टिकट न होने के कारण पैसे कट जाते हैं और आपको सीट नहीं मिलती
- नेटवर्क फेल होना भी इसके पीछे की एक वजह हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Refund Rules: ट्रेन टिकट का रिफंड लेने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
कैसे मिलेगा रिफंड?
- अगर आपके बैंक खाते से पैसे कट गए हैं, और टिकट भी बुक नहीं हुआ है। तो ऐसी स्थिति में आपको 2 से 3 वर्किंग दिनों का इंतजार करना पड़ता है। इन दिनों को अंदर खुद-ब-खुद आपके जिस बैंक खाते से पैसे कटे होंगे, वहां वापस आ जाते हैं।
विज्ञापन
IRCTC Refund Rules: ट्रेन टिकट का रिफंड लेने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
- लेकिन अगर इन दिनों के अंदर आपका रिफंड नहीं आता है, तो आप कस्टमर केयर से मदद ले सकते हैं या फिर अपने बैंक कस्टमर केयर से भी बात करके अपना रिफंड वापस पा सकते हैं। हालांकि, इसकी जरूरत बेहद ही कम मामलों में पड़ती है।