फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC Tour Packages: तिरुपति बालाजी के दर्शन कराने के लिए IRCTC लाया है शानदार टूर पैकेज, जानें कितना है किराया

Tue, 12 Jul 2022 04:54 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 12 Jul 2022 04:54 PM IST
विज्ञापन
IRCTC Tour Packages for Tirupati Balaji Know Trip Fare and Booking Process All Details News in Hindi
IRCTC Tour Packages - फोटो : Istock

IRCTC Tour Packages: अगर आप जुलाई, अगस्त या सितंबर के महीने में तिरुपति बालाजी के दर्शन करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के तहत आपको फ्लाइट के जरिए तिरुपति बालाजी जाने का मौका मिल रहा है। तिरुपति बालाजी आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में स्थित है। हर साल लाखों की संख्या में यहां श्रद्धालु आते हैं। यहां वेंकटेश्वर मंदिर स्थित है, जो कि भगवान विष्णु को समर्पित है। ये अतुल्नीय मंदिर आपको तिरुमाला पर्वत पर देखने को मिलेगा। तिरुपति गांव में आपको कई दूसरे मंदिर भी देखने को मिलेंगे, जिनके बीच एक अलग प्रकार की शांति का अनुभव मिलता है। ऐसे में अगर आप तिरुपति बालाजी के दर्शन करने की योजना बना रहे हैं, तो आपको बिना देर किए आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की बुकिंग करा लेनी चाहिए। आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से -

Trending Videos
IRCTC Tour Packages for Tirupati Balaji Know Trip Fare and Booking Process All Details News in Hindi
IRCTC Tour Packages - फोटो : Istock

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम Tirupati Balaji Darshnam Ex. Hyderabad है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको तिरुपति, कानिपकम, श्रीनिवासा मंगापुरम, श्रीकलाहस्थी, तिरुचनूर, तिरुमाला घूमने का मौका मिल रहा है।

IRCTC Tour Packages for Tirupati Balaji Know Trip Fare and Booking Process All Details News in Hindi
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock

इस पैकेज की शुरुआत हैदराबाद से हो रही है। अगर आप जुलाई के महीने में यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो 14, 21, 23, 29 और 30 इनमें से किसी भी तारीख की बुकिंग करा सकते हैं। इसके अलावा अगस्त के महीने में ये पैकेज 4, 5, 11, 12, 18, 19 और 25 तारीख में जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Tour Packages for Tirupati Balaji Know Trip Fare and Booking Process All Details News in Hindi
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock

आईआरसीटीसी का ये पैकेज कुल 1 रात और 2 दिनों का है। सफर के दौरान आपको खाने पीने की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी द्वारा आपके खाने पीने से लेकर रुकने की पूरी व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
IRCTC Tour Packages for Tirupati Balaji Know Trip Fare and Booking Process All Details News in Hindi
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock

वहीं बात अगर किराये की करें, तो अगर आप अकेले यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आपको प्रति व्यक्ति 13,945 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति आपको 12,260 रुपये का भुगतान करना है। इसके अलावा तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर आपको 12,165 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed