फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC Tour Package: खूबसूरत सिक्किम घूमा रहा आईआरसीटीसी, जानिए कितना है किराया और क्या मिल रही सुविधाएं

Wed, 26 Mar 2025 07:20 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 26 Mar 2025 07:20 PM IST
सार

सिक्किम की प्राकृतिक सुंदरता यहां की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। इसके अलावा यहां का शांत वातावरण और समृद्ध संस्कृति भी लोगों को खूब रास आती है। सिक्किम की यही चीजें देश दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करती हैं।

विज्ञापन
IRCTC Tour Package For Sikkim From Kolkata Know Price, Package Name And Other Details
आईआरसीटीसी सिक्किम टूर पैकेज - फोटो : AdobeStock

अगर आप किसी खूबसूरत जगह पर घूमने जाना चाहते हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको आईआरसीटीसी के सिक्किम टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। सिक्किम पूर्वोत्तर भारत का एक बेहद ही खूबसूरत राज्य है। सिक्किम नेपाल, भूटान और चीन की सीमा से घिरा हुआ है। सिक्किम की प्राकृतिक सुंदरता यहां की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। इसके अलावा यहां का शांत वातावरण और समृद्ध संस्कृति भी लोगों को खूब रास आती है। सिक्किम की यही चीजें देश दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करती हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के सिक्किम टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से - 

IRCTC Tour Package For Sikkim From Kolkata Know Price, Package Name And Other Details
आईआरसीटीसी सिक्किम टूर पैकेज - फोटो : AdobeStock

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम LTC SIKKIM AIR PACKAGE है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको सिक्किम में दार्जिलिंग, गंगटोक और कलिम्पोंग घुमाया जाएगा। इस टूर का पैकेज कोड EHA071 है।  

IRCTC Tour Package For Sikkim From Kolkata Know Price, Package Name And Other Details
आईआरसीटीसी सिक्किम टूर पैकेज - फोटो : AdobeStock

इस टूर के अंतर्गत आपको 5 रातों और 6 दिनों तक घुमाया जाएगा। इस टूर की शुरुआत 31 मार्च, 2025 को कोलकाता से हो रही है। आईआरसीटीसी का यह फ्लाइट टूर पैकेज है। इसमें आपको कोलकाता से सिक्किम प्लेन में ले जाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Tour Package For Sikkim From Kolkata Know Price, Package Name And Other Details
आईआरसीटीसी सिक्किम टूर पैकेज - फोटो : AdobeStock

पैकेज के अंतर्गत यात्रा करते समय आपको किसी भी चीज की चिंता नहीं करनी है। आपके ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की सुविधा आईआरसीटीसी द्वारा की जाएगी। इस टूर पैकेज में आपको इंश्योरेंस की सुविधा भी मिल रही है। 

विज्ञापन
IRCTC Tour Package For Sikkim From Kolkata Know Price, Package Name And Other Details
आईआरसीटीसी सिक्किम टूर पैकेज - फोटो : AdobeStock

वहीं अगर आप किराया जानना चाहते हैं तो दो लोगों के साथ सफर करने पर आपको प्रति व्यक्ति 50,950 रुपये किराये के रूप में देने हैं। तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 41,350 रुपये है। इस टूर से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप इस लिंक https://www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=EHA071 पर विजिट कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed