फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Utility ›   IRCTC Tour Package: Explore Darjeeling And Gangtok With Affordable Price Check Complete Booking Details

IRCTC: सिर्फ इतने रुपये में घूमें दार्जिलिंग और गंगटोक, IRCTC के इस 6 दिन के पैकेज में मिलेंगी शानदार सुविधाएं

Thu, 07 May 2026 07:27 PM IST
Sankalp Prakash Singh यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sankalp Prakash Singh Updated Thu, 07 May 2026 07:27 PM IST
सार

गर्मी की छुट्टियों में दार्जिलिंग और गंगटोक घूमाने के लिए आईआरसीटीसी एक टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज में यात्रियों के लिए एयर टिकट, होटल, भोजन और गाइड समेत कई सुविधाएं शामिल की गई हैं। 

विज्ञापन
IRCTC Tour Package: Explore Darjeeling And Gangtok With Affordable Price Check Complete Booking Details
IRCTC Tour Package - फोटो : AI Generated

विस्तार

गर्मी की छुट्टियों में अगर आप प्राकृतिक रूप से सुंदर जगह पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आईआरसीटीसी आपको दार्जिलिंग और गंगटोक घुमाने के लिए एक खास टूर पैकेज लेकर आया है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता, हरे-भरे चाय के बागान, बर्फ से ढकी पहाड़ियां और शांत वातावरण हर साल हजारों की संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करने का काम करते हैं। इस टूर पैकेज में यात्रियों को एयर टिकट, होटल, बस, भोजन और गाइड जैसी कई सुविधाएं मिलेंगी। आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। इसकी शुरुआत लखनऊ से हो रही है। यात्रा की शुरुआत 15 जून, 2026 को हो रही है।

विज्ञापन

इस टूर पैकेज के अंतर्गत पर्यटक दार्जिलिंग, कालिम्पोंग और गंगटोक जैसी खूबसूरत जगहों की सैर कर सकेंगे। दार्जिलिंग अपने चाय बागानों के लिए दुनियाभर में लोकप्रिय है। वहीं गंगटोक अपनी शांत वादियों और एडवेंचर एक्टिविटीज के कारण पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है। गर्मियों के मौसम में ये जगहें आपके घूमने के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन साबित हो सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टूर पैकेज में यात्रियों को फ्लाइट ट्रैवल के साथ होटल में ठहरने की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा लोकल ट्रैवल के लिए बस सेवा, भोजन और गाइड/एस्कॉर्ट की सुविधा भी टूर पैकेज में शामिल की गई है। इससे यात्रियों को अलग-अलग चीजों की बुकिंग कराने की परेशानी नहीं करनी होगी। इस टूर पैकेज को खासतौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो कम समय में पूर्वोत्तर भारत की खूबसूरती का अच्छे से आनंद लेना चाहते हैं। 

विज्ञापन

अगर आप इस बार की गर्मी की छुट्टियों को यादगार बनाना चाहते हैं, तो दार्जिलिंग और गंगटोक का यह टूर पैकेज आपके लिए शानदार अवसर साबित हो सकता है। परिवार, दोस्तों या पार्टनर के साथ इस यात्रा का आनंद आप ले सकते हैं। हालांकि, टूर पैकेज को बुक करने से पहले सभी शर्तों, होटल डिटेल्स और यात्रा कार्यक्रम की जानकारी जरूर जांच लें। 

अगर आप इस टूर पैकेज का किराया जानना चाहते हैं तो अकेले सफर करने पर आपको प्रति व्यक्ति 84,750 रुपये किराया देना है। अगर आप दो लोगों के साथ सफर कर रहे हैं तो आपका प्रति व्यक्ति किराया 67,500 रुपये है। इसके अलावा तीन लोगों के साथ सफर करने पर आपको प्रति व्यक्ति 64,700 रुपये किराये के रूप में देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed