IRCTC Thailand Tour Package 2023: अगर आप विदेश में किसी अच्छी जगह पर घूमने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आईआरसीटीसी आपको थाईलैंड की यात्रा करा रहा है। थाईलैंड काफी खूबसूरत देश है। थाईलैंड में आपको देखने के लिए कई शानदार जगहें मिलेंगी। दक्षिण एशिया के इस देश में ज्यादातर लोग बौद्ध धर्म का पालन करते हैं। थाइलैंड का बैंकॉक और पटाया शहर अक्सर पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहता है। इस खूबसूरत देश में हर साल बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटक यात्रा करने के लिए जाते हैं। अगर आप भी थाईलैंड की सैर करना चाहते हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से -
IRCTC: आईआरसीटीसी के साथ करिए थ्रिलिंग थाईलैंड की सैर, जानिए कितने रुपये है किराया और क्या मिल रही सुविधाएं
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 09 Jul 2023 02:06 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन