फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC: आईआरसीटीसी करा रहा फ्लाइट से नेपाल की खूबसूरत जगहों की सैर, सिर्फ इतना है किराया

Wed, 24 May 2023 04:32 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 24 May 2023 04:32 PM IST
विज्ञापन
IRCTC Summer Nepal Tour Package 2023 Check Price And Tour Details In Hindi
IRCTC Nepal Tour Package 2023 - फोटो : Istock

IRCTC Tour Package: अगर आप गर्मियों की छुट्टियों में किसी शानदार जगह पर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको नेपाल में घूमने का मौका मिल रहा है। नेपाल में कई खूबसूरत स्थान हैं। यहां पर स्थित काठमांडू और पोखरा काफी खूबसूरत और लोकप्रिय जगहे हैं। पोखरा की प्राकृतिक सुंदरता हर साल दुनियाभर से बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। हिमालयन रेंज के पहाड़ नेपाल की खूबसूरती को और भी ज्यादा बढ़ाने का काम करते हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के नेपाल टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आप इन गर्मियों की छुट्टियों में आईआरसीटीसी के साथ नेपाल टूर का आनंद उठा सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से - 

IRCTC Summer Nepal Tour Package 2023 Check Price And Tour Details In Hindi
IRCTC Nepal Tour Package 2023 - फोटो : Istock

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम GEMS OF NEPAL EX LUCKNOW (NLO09) है। इस पैकेज की शुरुआत 31 मई को लखनऊ से हो रही है। 

IRCTC Summer Nepal Tour Package 2023 Check Price And Tour Details In Hindi
जब अचानक जहाज में हो गया विस्फोट - फोटो : Pixabay

इस पैकेज के अंतर्गत आपको काठमांडू और पोखरा घूमने का मौका मिल रहा है। आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इसमें आपको फ्लाइट से यात्रा करने का मौका मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Summer Nepal Tour Package 2023 Check Price And Tour Details In Hindi
IRCTC international Tour Package from Lucknow to Nepal - फोटो : Pixabay

यात्रा के दौरान आपको कई विशेष सुविधाएं मिल रही हैं। टूर पैकेज के अंतर्गत आपकी यात्रा से लेकर ठहरने और खाने पीने की पूरी व्यवस्था आईआरसीटीसी द्वारा की जाएगी। इस पैकेज के अंतर्गत आपको गाइड और इंश्योरेंस की सुविधा भी मिल रही है। 

विज्ञापन
IRCTC Summer Nepal Tour Package 2023 Check Price And Tour Details In Hindi
money - फोटो : iStock

वहीं बात अगर किराये की करें, तो अगर आप अकेले यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में आपको 47,900 रुपये किराये के रूप में देना है। दो लोगों के साथ प्रति व्यक्ति किराया 38,800 और तीन लोगों के साथ प्रति व्यक्ति किराया 38,000 रुपये है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed